महेंद्र सिंह धोनी के लिए रिकी पोंटिंग का आया बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का बयान आया है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के रहते टीम का मनोबल ऊँचा रहता था। उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोंनी ने मैदान पर एक कप्तान के नाते कभी अपनी भावनाओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया। महेंद्र सिंह धोनी की तरह मैं यह नहीं कर पाया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाईट को दिए साक्षात्कार में रिकी पोंटिंग ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी में बेहतर प्रदर्शन करवाने की काबिलियत थी। टीम का मनोबल भी उनकी वजह से ऊँचा रहता था। खेल और टीम दोनों पर नियंत्रण के कारण ही सभी साथी खिलाड़ियों को वह पसंद थे।

यह भी पढ़ें: इरफ़ान पठान ने चुनी रिटायर्ड इलेवन, विदाई मैच की जताई इच्छा

महेंद्र सिंह धोनी की टीम को देंगे टक्कर - पोंटिंग

रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के मेंटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से मैच का इंतजार है। हम उनको कड़ी टक्कर देंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स एक मजबूत टीम है और इसका श्रेय भी महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप को ही जाता है। इस सीजन में धोनी की टीम हमारे खिलाफ नहीं जीते, यह मेरा प्रयास रहेगा।

Ad

गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स एक ऐसी टीम है जिसने हर सीजन में प्ले-ऑफ़ तक का सफर तय किया है। पिछले दो सीजन में उस टीम ने फाइनल का सफर तय किया जहाँ और बार जीत और एक बार हार का सामना उन्हें करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की तेमे को तीन बार खिताब जीतने का मौका मिला है। इस बार भी फैन्स को उनकी टीम से उम्मीदें होंगी।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उनके लिए बयानों की झड़ी लग गई जो अभी भी जारी है। सुरेश रैना ने भी महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही खेल को अलविदा कह दिया। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा आईपीएल में भी साथ खेले हैं। आईपीएल में अब भी दोनों एक ही टीम से खेलते हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications