MS Dhoni के बर्थडे पर ऋषभ पंत ने काटा केक, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

धोनी के बर्थडे पर केक काटते ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट - पंत इंस्टाग्राम)
धोनी के बर्थडे पर केक काटते ऋषभ पंत (फोटो क्रेडिट - पंत इंस्टाग्राम)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज (7 जुलाई) अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। माही के जन्मदिन पर दुनिया भर के फैंस और कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ी उनको जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इसी लिस्ट में भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम शामिल हैं। पंत ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटा। पंत ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Ad

ऋषभ पंत ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से दो फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषभ पंत केक के साथ नजर आ रहे हैं। पंत का केक क्रिकेट ग्राउंड की तरह दिख रहा है। पंत ने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखते धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। पंत ने लिखा कि ‘हैप्पी बर्थडे माही भाई आप तो पास नहीं है मैं ही केक काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे।

Ad

आपको बता दें कि ऋषभ पंत अभी अपने रिकवरी में लगे हुए हैं। उनका पिछले साल दिसंबर महीने में भयंकर कार हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद उन्हें कई सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। पंत फिलहाल एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। पंत की रिकवरी को देखते हुए उनके जल्द मैदान पर फिर से एक्शन में लौटने की उम्मीद है। हालांकि वह कब लौटेंग यह साफ नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी फिलहाल अपने होमटाउन रांची में हैं। यहीं वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल में एक्शन में नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 का खिताब जीता था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications