रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के रंग में रंगी लंर्बोगिनी उरुस एसयूवी कार 3.15 करोड़ रुपए में खरीदी

रोहित शर्मा ने लंर्बोगिनी उरुस एसयूवी कार खरीदी
रोहित शर्मा ने लंर्बोगिनी उरुस एसयूवी कार खरीदी

भारतीय टीम (India Cricket team) के कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मैदान में जलवा देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड (New Zealand Cricket team), वेस्‍टइंडीज (West Indies Cricket team) और श्रीलंका (Sri Lanka Cricket team) को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एकतरफा हराया।

Ad

क्रिकेट एक्‍शन के अलावा रोहित शर्मा ने एक खास वजह से अपनी ओर ध्‍यान आकर्षित किया है। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने एक बेहद महंगी कार खरीदी है, जिसने हर किसी का ध्‍यान खींचा है।

रोहित शर्मा ने लंर्बोगिनी उरुस कार खरीदी है। इटालियन सुपरकार मैनुफेक्‍चरर लंर्बोगिनी द्वारा अब तक की सबसे प्रैक्टिकल और लक्‍जरी वाहन उरुस को माना जाता है। रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, रोहित शेट्टी और जूनियर एनटीआर इस लक्‍जरी एसयूवी को खरीद चुके हैं। अब रोहित शर्मा का नाम भी इस क्‍लब में जुड़ गया है।

भारत में लग्जरी कारों की सूची में लंर्बोगिनी उरुस का नाम सबसे ऊपर रहता है। यह बहुत ही महंगी कारों की लिस्‍ट में शामिल मानी जाती है। रोहित ने मुंबई में यह कार खरीदी है। ये कार UV 'ब्लू एलिओस' की शेड से लैस है। इतना ही नहीं यह आगे और पीछे से नीले रंग में रंगी हुई है। आपको बताते चलें कि भारतीय टीम की जर्सी का रंग भी नीला है और रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं, उसका रंग भी नीला है। रोहित शर्मा के पास पहले से ही बीएमडब्‍ल्‍यू कार है।

3.15 करोड़ रुपए की है कार

लंर्बोगिनी कार के लुक्‍स देखने में शानदार हैं। डैशबोर्ड और दरवाजे के पैनल पर ऊपरी परत पर काले रंग का उपयोग किया गया है। इसके साथ केबिन में पियानो ब्लैक टच दिया गया है। रोहित शर्मा ने इस कार को 3 करोड़ 15 लाख रूपये में खरीदा है।

रोहित शर्मा इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी के साथ रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया के कप्‍तान बन जाएंगे। अब तक रोहित शर्मा ने जो कप्‍तानी की है, उसमें वो खिलाड़‍ियों के कप्‍तान माने जाते हैं, जहां सभी को बराबरी से मौका मिलता है। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में टीम इंडिया आईसीसी खिताब के सूखे को खत्‍म करने की कोशिश करेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications