रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, लिखी दिल छूने वाली बात 

Picture Courtesy: Rohit Sharam Instagram
Picture Courtesy: Rohit Sharam Instagram

शनिवार को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सोशल मीडिया पर दिल छूने वाले सन्देश के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी नजर आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में रितिका का नाम काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कोच मार्क बाउचर के एक वीडियो पर कमेंट करते हुए उसे गलत बताया था, जिसमें उन्होंने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई का कप्तान बनाये जाने के पीछे की असली वजहों का जिक्र किया था।

Ad

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर रितिका के साथ एक ब्लैक एण्ड वाइट तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा,

हमेशा मेरे साथ।
Ad

गौरतलब है कि बाउचर ने पिछले दिनों स्मैश स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट में बताया था कि रोहित पिछले दो आईपीएल सीजन में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। वो पहले से ही सभी प्रारूपों में भारत का नेतृत्व करने में व्यस्त हैं और उन्होंने कहा था कि एमआई की कप्तानी में बदलाव का निर्णय एक खिलाड़ी के रूप में 36 वर्षीय अनुभवी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने लाएगा।

बाउचर ने कहा था,

यह सिर्फ एक क्रिकेटिंग निर्णय है जो लिया गया था और मुझे लगता है कि यह एक खिलाड़ी के रूप में रोहित के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सामने लाएगा। बस उन्हें मैदान पर जाने दें और आनंद लें। वह लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित ने पिछले दो सत्रों में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हालाँकि, उनकी कप्तानी शानदार रही।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए बाउचर के इस वीडियो पर रितिका ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था,

इसमें बहुत सी चीजें गलत हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई ने पिछले वर्ष हुए मिनी ऑक्शन से पहले उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications