Photo- Rohit Sharma Twitterभारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आज 34वां जन्मदिन है। आईपीएल (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन पर एक ख़ास सन्देश वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर जारी किया है। रोहित शर्मा ने इस वीडियो में सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद किया, तो साथ ही मौजूदा हालात पर भी बड़ी बात कहते हुए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। सुबह से लगातार सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को जन्मदिन के अवसर पर बधाइयाँ दी जा रही है। रोहित के फैन्स से लेकर दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें ख़ास अंदाज़ में शुभकामनाएं दी है।रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हेलो दोस्तों, जन्मदिन के अवसर पर सभी प्रकार के संदेशों और शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा मिला यह प्यार काफी अच्छा और सपोर्टिव है लेकिन अभी जिस तरह के हालात देश में पनप रहे है, तो देश को हमारे सहयोग और शुभकामनाओं की जरूरत है। सभी प्रकार के दिशा-निर्देश और नियम हमें मिले हुए है और समय है उन सभी का पालन करने का। हम सभी को अपना किरदार निभाना है, तो आइये सभी का ध्यान रखते हुए इस मुश्किल समय से पार पाते है। आल द बेस्ट इण्डिया। जन्मदिन के अवसर पर रोहित शर्मा का यह सन्देश काफी लोगों ने पसंद किया है और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से फ़ैल रहा है।Thank you guys for your kind wishes. Let’s win this for 🇮🇳 together. pic.twitter.com/P0D9qQVAF5— Rohit Sharma (@ImRo45) April 30, 2021रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया और आखिर में यह वीडियो उन्होंने धन्यवाद कहने व मौजूदा हालातों को देखते हुए अपने फैन्स के साथ शेयर किया। कोरोना संक्रमण (Covid-19) ने तेजी से भारत देश में अपने पैर पसार लिए है। हर तरफ अरातफरी का माहौल है ऐसे में उन्होंने सभी से प्रार्थना करते हुए कहा कि नियमों का पालन करते हुए हमें देश का सहयोग करना है, क्योंकि इस समय हमारे देश को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। रोहित शर्मा के अलावा कई दिग्गज खिलाड़ियों ने लोगों से अपील की है, कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरते।