एमएस धोनी के घर आया 'नया मेहमान', साक्षी धोनी ने दी अहम जानकारी

Photo- Sakshi Dhoni Instagram
Photo- Sakshi Dhoni Instagram

एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Singh Dhoni) ने सोशल मीडिया पर एक लाजवाब वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है। साक्षी धोनी ने इस बात की जानकारी दी कि उनके घर में चेतक (Chetak) नाम का घोड़ा आया है, जो बेहद ही प्यारा और खूबसूरत है। साक्षी धोनी ने इन्स्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर करते हुए चेतक का परिचय सभी के साथ करवाया। एमएस धोनी के घर बहुत सारे कुत्ते पहले से मौजूद है और उनकी इस फैमिली में अब चेतक घोड़ा भी शामिल हो गया है। रांची में अपने घर पर बैठी एमएस धोनी की पत्नी इस समय नए मेहमान के साथ मेल मिलाप करती हुई नजर आई है।

Ad

साक्षी धोनी ने इन्स्टाग्राम पर चेतक घोड़े की दो वीडियो शेयर कि और उसमें लिखा कि चेतक आपका घर में स्वागत है। आप एक सच्चे जेंटलमैन है जब आपने लिली से मुलाकात की। हम आपको अपने परिवार में ख़ुशी से अपनाते है। दरअसल इस वीडियो में चेतक घोड़ा धोनी के कुत्ते लिली के साथ खेलता हुआ नजर आया, जिसको देखकर साक्षी धोनी का दिल पिघल गया और उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके अलावा अन्य वीडियो में चेतक के साथ धोनी के घर का दूसरा कुत्ता खेलता हुआ नजर आया। साथ ही साक्षी धोनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर चेतक को हाथ से सहलाया और उसका स्वागत प्यार से किया।

Ad

एमएस धोनी का रांची वाला घर कई एकड़ में फैला हुआ है। धोनी इस जमीन पर कभी खेती करते हुए नजर आये हैं तो कभी यहाँ बाइक चलते हुए दिखे है। उनके साथ उनकी फैमिली और बहुत सारे कुत्ते रहते है और अब चेतक नाम का यह घोड़ा उनके परिवार का हिस्सा बन गया है। एमएस धोनी फ़िलहाल आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे है। उनकी कप्तानी में टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही। पहले 7 मैचों में टीम ने 5 मुकाबले जीते है, हालांकि चेन्नई को पिछले मुकाबले में मुंबई के हाथों रोमांचक मैच में हार मिली है।

यह भी पढ़ें - कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई RCB, नई जर्सी के साथ मैदान पर देगी सम्मान

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications