शिखर धवन रोमांटिक मूड में आये नजर, तस्वीर देखकर किसी की याद में बनाया वीडियो 

Neeraj
Photo Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram Snapshots
Photo Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram Snapshots

सोशल मीडिया के इस दौर में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी फैंस के लिए मजेदार कंटेंट साझा करते रहते हैं। हालाँकि, टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का अंदाज बिलकुल निराला है। धवन अपने अलग ही स्टाइल में रील्स बनाने के लिए फैंस द्वारा काफी पसंद किये जाते हैं। धवन की ज्यादातर वीडियोज मजेदार होती हैं। हालाँकि, इस बीच उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, बीते शुक्रवार (1 सितम्बर) को शिखर धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धवन दीवार पर लगी हुई एक पेंटिंग को देखकर 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना गाते दिख रहे हैं जिसे की बॉलीवुड लीजेंड किशोर कुमार ने गाया है। वीडियो में धवन पेंटिंग को गौर से देखते हुए पूल टेबल पर लेट जाते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन में लिखा,

क्या-क्या जतन करते हैं तुम्हे क्या पता?

शिखर धवन को वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हक़दार रहे हैं - रवि शास्त्री

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा होने से पहले टीम पूर्व कोच रवि शास्त्री ने धवन की जमकर तरीफ की थी। उन्होंने कहा था कि शिखर धवन को वो सम्मान नहीं मिला जिसके वो हक़दार रहे हैं। धवन एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन लोगों ने उन्हें उतना क्रेडिट नहीं दिया।

पूर्व क्रिकेटर शास्त्री ने आगे बताया था कि 2019 वर्ल्ड कप में जब हम टूर्नामेंट से बाहर हुए थे तब टीम ने उनको काफी मिस किया था, क्योंकि वो इवेंट की शुरुआत में कुछ मैचों के बाद चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने टीम के टॉप ऑर्डर में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के होने का फायदे के बारे में बताया था और कहा था कि बाएं हाथ के बल्लेबाज़ के होने से आपको बहुत मदद मिलती है, जब गेंद स्विंग करती हैं तो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ के लिए अंदर आती हैं लेकिन बाएं हाथ के लिए वो गेंद बाहर जाती है, ऐसे में वो आसानी से रन बना सकता है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment