किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली खोलेंगे रेस्टोरेंट, महंगा फार्महाउस भी खरीदा 

Ankit
नये रेस्टोरेंट की योजना बना रहे हैं कोहली
नये रेस्टोरेंट की योजना बना रहे हैं कोहली

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) क्रिकेट के मैदान पर सफल खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा वह खेल के मैदान से बाहर अच्छे बिजनेसमैन भी साबित हुए हैं। विराट अब एक और रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। वह दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले पर रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में हैं।

Ad

ई-टाइम्स के मुताबिक इस बात की पुष्टि खुद किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि विराट ने बंगले का एक बड़ा हिस्सा पांच साल के लिए लीज पर लिया है और विराट यहां एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट की शुरुआत करने जा रहे हैं। बता दें जुहू इलाके में पहले भी एक रेस्टोरेंट था। इसे 'बी मुंबई' कहा जाता था, लेकिन वह अब बंद हो गया है।

गौरी कुंज वह जगह है जहां किशोर कुमार रहा करते थे। उनकी पुरानी कारों का संग्रह भी यहीं पर है। उनके बेटे अमित भी अन्य सदस्यों के साथ यहां रहते हैं।

विराट और अनुष्का ने फार्महॉउस भी खरीदा

हाल ही में विराट ने अलीबाग में एक रियल एस्टेट संपत्ति खरीदी है। ऐसी खबरें हैं कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर अलीबाग में एक भव्य फार्महाउस खरीद लिया है। अनुष्का और विराट ने फार्महॉउस पर 19.24 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

आपको बता दें कि इस समय कोहली एशिया कप 2022 में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में हांगकांग के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था, जो उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 31वां अर्धशतक था। उन्होंने 44 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए थे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 98 रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया था। कोहली अब 4 सितंबर को सुपर 4 में खेले जाने भारतीय टीम के मैच में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications