रोहित शर्मा या एमएस धोनी? वीरेंदर सहवाग ने बताया आईपीएल का बेहतरीन कप्तान 

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ख़िताब जीते है
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल ख़िताब जीते हैं

आईपीएल (IPL 2023) का बिगुल बज चुका है। आज भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के द्वारा आईपीएल के आगामी कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया गया। आईपीएल का आगामी संस्करण 31 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित किये गए एक कार्यक्रम में वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) से आईपीएल का बेहतरीन कप्तान और कौन इस उपाधि का सही हक़दार का सवाल पूछा गया। सहवाग ने कोई हैरानी नहीं जताते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और एमएस धोनी (MS Dhoni) की तुलना की और रोहित शर्मा को बेहतरीन कप्तान का हक़दार बताया।

Ad

इस साल रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में अपने 10 साल पूरे करेंगे। पिछले 9 साल की कप्तानी में उन्होंने मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया है। इसलिए वीरेंदर सहवाग ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि, 'आँकड़े और नंबर आपको सब कुछ बताते हैं। देखिए, एमएस धोनी के पास टीम इंडिया की कप्तानी का अनुभव था और फिर वे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने थे। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी का पहला कार्यकाल मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता शुरू हुई थी। इसलिए, वह बेहतरीन कप्तान के लिए अधिक श्रेय के हकदार हैं।'

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे सहवाग ने रोहित की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से करते हुए आगे कहा कि, 'रोहित शर्मा काफी हद तक सौरव गांगुली की तरह ही रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए कप्तानी की और उन्होंने नई और अलग चीजों की कोशिश की थी। उन्होंने विश्व कप के फाइनल खेले और उनके नेतृत्व में भारत नंबर 1 वनडे टीम बन गई थी। इसलिए मैं रोहित शर्मा को बेहतरीन कप्तान मानता हूँ।'

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का ख़िताब अपने नाम किया है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications