वॉशिंगटन सुन्दर के पिताजी ने बेटे के लिए लिया बड़ा फैसला

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय टेस्ट टीम 19 मई को मुंबई में एकत्रित होगी
इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय टेस्ट टीम 19 मई को मुंबई में एकत्रित होगी

आईपीएल (IPL 2021) स्थगित होने के बाद सभी भारतीय व विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुन्दर (Washington Sundar) भी अपने घर चले गए लेकिन उनके पिता ने बेटे के लिए बड़ी कुर्बानी दी है। जब से सुन्दर घर लौटे हैं, उनके पिताजी ने घर छोड़ दिया है। वॉशिंगटन के पिताजी के मुताबिक वह ऑफिस के काम से बाहर आते-जाते रहते हैं, इसलिए वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से उनके परिवार में कोई भी कोरोना से संक्रमित हो। इसलिए वह अपने परिवार से अलग दूसरे घर में रह रहें हैं। वॉशिंगटन सुन्दर का चयन आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ है। इसलिए वह अपने बेटे को सुरक्षित इस दौरे पर जाता हुआ देखना चाहते हैं।

Ad

वॉशिंगटन सुन्दर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे व इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी इसलिए उनका चयन इंग्लैंड दौरे के लिए भी किया गया है। आईपीएल से लौटने के बाद वॉशिंगटन के पिताजी एम, सुन्दर को डर सताने लगा कि कही उनकी वजह से उनका बेटा कोरोना की चपेट में न आये, इसलिए उन्होंने दूसरे घर में रहने का फैसला लिया। भारतीय ऑलराउंडर के पिता एम. सुंदर चेन्नई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में बतौर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सप्ताह में तीन दिन ऑफिस जाना पड़ता है। वॉशिंगटन सुन्दर अपनी माँ और बहन के साथ घर पर रहते हैं और वीडियो कॉल के जरिये वह अपने पिता से जुड़ते हैं।

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय टेस्ट टीम 19 मई को मुंबई में एकत्रित होगी, जहाँ सभी खिलाड़ियों को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होगा। उसके बाद 2 जून को भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी और 10 दिन इंग्लैंड में क्वारंटाइन पीरियड सर्व करेगी। लगातार दो बार क्वारंटाइन पीरियड से गुजरने के बाद भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियों में जुट जायेगी और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों में भी शिरकत करेगी। वॉशिंगटन सुन्दर का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार रहा था लेकिन आईपीएल में वह औसतन ही साबित हुए थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications