लियाम लिविंगस्टोन के IPL 2022 में लगाए गए सबसे बड़े छक्के ने सभी को किया हैरान, देखें वीडियो

लियाम लिविंगस्टोन ने सीजन का अब तक का सबसे बड़ा छक्का लगाया
लियाम लिविंगस्टोन ने सीजन का अब तक का सबसे बड़ा छक्का लगाया

आईपीएल के अब तक के इतिहास में हमें खिलाड़ियों द्वारा हर सीजन बड़े-बड़े हिट देखने को मिले हैं। कुछ छक्के इतनी दूरी के थे कि सभी को हैरानी हुई। कुछ ऐसा ही नजारा आईपीएल 2022 के 48वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच में देखने को मिला। पंजाब के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) बड़े हिट लगाने के लिए मशहूर हैं और उन्होंने मंगलवार को मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने एक छक्का 117 मीटर की दूरी का लगाया। उनके इस छक्के को देखकर शमी और मयंक अग्रवाल हैरान रह गए। यह इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का है।

Ad

पंजाब को आखिरी 30 गेंदों में 27 रन की जरूरत थी लेकिन लिविंगस्टोन ने 16वें ओवर में शमी के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए कुल 28 रन बटोरे और मैच को खत्म कर दिया। लिविंगस्टोन 10 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

लियाम लिविंगस्टोन ने शमी की पहली ही गेंद पर जोर से प्रहार किया और गेंद 117 मीटर दूर छह रन के लिए गई।

देखें वीडियो :

Ad

लिविंगस्टोन के छक्के के बाद विपक्षी खिलाड़ी राशिद खान उनका बल्ला देखते हुए नजर आये।

Ad

पंजाब किंग्स के हेड कोच अनिल कुंबले ने भी लिविंगस्टोन के छक्के को लेकर प्रतिक्रिया दी और इसे अलग बताया। उन्होंने कहा,

मैंने क्रिस गेल को अक्सर ऐसा करते देखा है, लेकिन यह कुछ अलग था।

आईपीएल में सबसे लम्बा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्केल के नाम है। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 125 मीटर का छक्का लगाया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। वहीं इस लिस्ट में तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2011 में 124 मीटर का छक्का लगाया था।

आइये देखते हैं टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्होंने लीग में सबसे लम्बे छक्के लगाए हैं:

रैंकसीजनखिलाड़ीटीमदूरी (मीटर में)
12008एल्बी मोर्केलचेन्नई सुपर किंग्स125
22011प्रवीण कुमारपंजाब किंग्स124
32011एडम गिलक्रिस्टपंजाब किंग्स122
42010रॉबिन उथप्पारॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर120
52013क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर119
62009युवराज सिंहपंजाब किंग्स119
72008रॉस टेलररॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर119
82017गौतम गंभीरकोलकाता नाइट राइडर्स117
92016बेन कटिंगसनराइजर्स हैदराबाद117
102022लियाम लिविंगस्टोनपंजाब किंग्स117

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications