यूपी और मुंबई के बीच मुकाबले में किस टीम को मिलेगी जीत, हुई बड़ी भविष्यवाणी

Nitesh
यूपी और मुंबई के बीच होगा मुकाबला (Photo Credit - WPL)
यूपी और मुंबई के बीच होगा मुकाबला (Photo Credit - WPL)

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस (UP vs MI) के बीच होने वाले वुमेंस आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मैच में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी बताया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक दोनों टीमों के प्लेयर्स की तुलना करने पर मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है और वो फाइनल में जा सकते हैं।

वुमेंस प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस का सामना यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुंबई में होगा। लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस ने 8 मैचों में 6 जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर रहे, वहीं यूपी वॉरियर्स ने 8 मैचों में 4 जीत हासिल की और तीसरे स्थान पर रहे। इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 मार्च को होगा।

मुंबई इंडियंस की टीम यूपी के मुकाबले ज्यादा मजबूत है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम ये मुकाबला जीतकर फाइनल में जा सकती है। उन्होंने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा "अगर हम वुमेन टू वुमेन मार्किंग करें तो मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस की टीम बेहतर साइड है। जब करो या मरो वाला मुकाबला होता है तब आप बेहतर टीम के ऊपर दांव लगाते हैं। मुझे लगता है कि दिल्ली और मुंबई के बीच वुमेंस प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला हो सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबला जीत सकती है।"

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस टीम की एक कमी के बारे में भी बताया। उन्होंने आगे कहा "मुंबई इंडियंस की टीम काफी जबरदस्त है। हालांकि उनकी टीम सिर्फ आठ ही खिलाड़ियों पर डिपेंड है। अन्य तीन खिलाड़ी कौन सी हैं ये हम जानते भी नहीं हैं। अमनजोत कौर, धारा गुज्जर और जिन्तीमानी कलिता खेलती हैं लेकिन वो कुछ करती नहीं हैं। मुंबई इंडियंस सिर्फ आठ प्लेयर्स के भरोसे रहती है।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment