WPL 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम का स्क्वाड और शेड्यूल

Rahul
Photo Courtesy : Royal Challengers Bangalore Twitter
Photo Courtesy : Royal Challengers Bangalore Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे लोकप्रिय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने महिला आईपीएल (WPL 2023) में भी अपनी रुचि दिखाई और एक टीम को अपने नाम किया। पिछले महीने हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में आरसीबी मैनेजमेंट ने एक मजबूत टीम की बुनियाद रखी और दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया। आरसीबी ने भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को सबसे महंगा खरीदा था। साथ ही उन्हें आगामी महिला प्रीमियर लीग में अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी, इंग्लैंड की अनुभवी कप्तान हीथर नाइट और साथ ही युवा खिलाड़ियों में ऋचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला WPL का मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 मार्च को खेलेगी।

WPL 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा स्‍क्‍वाड

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकर्क, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

WPL 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल

पहला मुकाबला : 5 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

दूसरा मुकाबला : 6 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर , ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे) बजे)

तीसरा मुकाबला : 8 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे) बजे)

चौथा मुकाबला : 10 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्ज, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

पांचवां मुकाबला : 13 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

छठा मुकाबला : 15 मार्च, यूपी वॉरियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

सातवां मुकाबला : 18 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

आठवां मुकाबला : 21 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

Quick Links