WTC Final: रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, एमएस धोनी को पीछे छोड़ा

Australia v India - ICC World Test Championship Final 2023: Day Four
Australia v India - ICC World Test Championship Final 2023: Day Four

भारत (Indian Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के बीच लंदन के ओवल में खेले जा रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक नया कीर्तिमान हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों के मामले में उन्होंने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित शर्मा अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर पहुंच गए है।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में रोहित शर्मा 43 रन बनाकर इस खास लिस्ट में शामिल हो गये है।

भारतीय दिग्गजों के साथ टॉप 5 में हुए शामिल

रोहित शर्मा अब सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों के भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अब भारतीय कप्तान के 461 अंतरराष्ट्रीय पारी में 17100 से अधिक रन हो चुके हैं। इस दौरान उनका उनका औसत 42.78 का है। इस लिस्ट के पांचवे नंबर पर पहले एमस धोनी शामिल थे, जिन्होंने अपनी 523 पारियों में 17,092 रन बनाये हैं।

बता दें कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बनाया है। सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की 782 पारियों में 34357 रन दर्ज है, और इस दौरान उन्होंने 100 शतक भी लगाएं है। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं, जिन्होंने अपनी खेली 556 पारियों में भारत के लिए 25380 रन बनाये है। भारतीय टीम के कोच और द वाॅल नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराजमान है, जिन्होंने भारत के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,064 रन बनाये है। चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का नाम शुमार है। गांगुली ने अपनी खेली 485 पारियों में भारत के लिए 18433 रन बनाये हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications