युवराज सिंह ने भारतीय युवा सितारे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया स्पेशल वीडियो

(Photo Courtesy: Yuvraj Singh Instagram)
(Photo Courtesy: Yuvraj Singh Instagram)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। युवराज सिंह हमेशा अपने से युवा खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवराज सिंह ने युवा भारतीय सितारे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बधाई देते हुए उनके लिए कैप्शन में खास नोट भी लिखा है।

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भारत के युवा सितारे अभिषेक शर्मा नेट्स में नजर आ रहे हैं। युवराज ने इस वीडियो के जरिए अभिषेक शर्मा उनके जन्मदिन की बधाई दी है। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘हैप्पी बर्थ डे हमारे एक मात्र सर अभिषेक। घंटे मेहनत करते रहो परिणाम खुद सामने आएंगे। जन्मदिन दिया लख-लख वधाईयां। कड़ी मेहनत करते रहो अभिषेक शर्मा।' अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह का यह खास अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि अभिषेक शर्मा भारत के एक होनहार युवा आलराउंडर हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। वह इस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आईपीएल में अभिषेक ने कई मौके पर अपनी टीम के लिए बल्ले से शानदार पारियां खेली है। अभिषेक शर्मा इमर्जिंग एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ए का भी हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला था। अभिषेक शर्मा के बैटिंग की कई दिग्गज प्रशंसा कर चुके हैं। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और कड़ी मेहनत देखते हुए उम्मीद यही है कि यह युवा सितारा बहुत जल्द भारतीय टीम में भी एंट्री करेगा। हालांकि यह कब होगा अभी यह कहना काफी मुश्किल है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment