क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त, दिग्गज बल्लेबाज ने 139 छक्के लगाकर मचाई तबाही

क्रिस गेल का रिकॉर्ड निकोलस पूरन ने तोड़ दिया है
क्रिस गेल का रिकॉर्ड निकोलस पूरन ने तोड़ दिया है

Nicholas Pooran Breaks Chris Gayle Most Sixes Record : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को अगर आप देखें तो इस टीम में एक से बढ़कर एक पावर हिटर मौजूद हैं। इसी वजह से दुनिया की हर एक टी20 लीग में कैरेबियाई खिलाड़ियों की काफी डिमांड रहती है। क्रिस गेल जब खेलते थे तो छक्के लगाने के मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं था। आईपीएल में उनके नाम छक्कों का रिकॉर्ड है। क्रिस गेल के नाम एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा टी20 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड था। हालांकि अब उनका यह रिकॉर्ड टूट गया है। वेस्टइंडीज के ही दिग्गज बल्लेबाज निकोलस पूरन ने क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Ad

निकोलस पूरन ने 8 महीने में जड़ दिए 139 छक्के

क्रिस गेल के नाम एक टी20 कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने साल 2015 में कुल मिलाकर 135 छक्के टी20 क्रिकेट में जड़े थे। हालांकि अब निकोलस पूरन ने इस रिकॉर्ड को महज 8 महीने में ही ध्वस्त कर दिया है। पूरन ने 2024 में अभी तक कुल मिलाकर 139 छक्के लगा दिए हैं और वो बेहद आसानी के साथ 150 छक्कों के पार जाते हुए दिख रहे हैं। निकोलस पूरन इस वक्त कैरेबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं और इसमें उनका शानदार फॉर्म जारी है।

Ad

निकोलस पूरन ने 97 रनों की धुआंधार पारी खेली

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 43 गेंद पर 7 चौके और 9 छक्के की मदद से 97 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसी वजह से ट्रिनबागो की टीम इस मैच में निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाने में कामयाब रही। कीसी कार्टी ने भी 35 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए और पोलार्ड 7 पर नाबाद लौटे। सेंट किट्स की ओर से एनरिक नॉर्टजे ने तीन विकेट हासिल किए।

जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 206/8 का ही स्कोर बना पाई। टीम के बल्लेबाजों ने तेज गति से तो खेला लेकिन स्कोर इतना ज्यादा बड़ा था कि पूरी कोशिश के बावजूद टीम उस हासिल नहीं कर पाई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications