निकोलस पूरन भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों को याद करते हुए कम कर रहे हैं अपना वजन, सामने आया मजेदार वीडियो 

निकोलस पूरन को भारतीय खाना बेहद पसंद है
निकोलस पूरन को भारतीय खाना बेहद पसंद है

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) आईपीएल (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से खेलते हैं। पूरन आईपीएल 2023 में लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़े और टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने साथ-साथ अलग-अलग शहरों के खाने का भी खूब लुत्फ़ उठाया था। सीजन के खत्म होने के इतने दिनों बाद भी उन्हें यहाँ के व्यंजनों की याद सता रही है जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Ad

बता दें कि वेस्टइंडीज टीम इस समय ICC World Cup Qualifiers के मुकाबले खेल रही है। निकोलस पूरन भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। इस बीच बीते शनिवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो अपने साथी खिलाड़ी अकील होसैन के पीछे भाग रहे हैं। इस दौरान कुछ फेमस भारतीय खाने की डिशों के नाम ऊपर की साइड एक-एक करके शो हो रहे हैं, जिसे पूरन मिस कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए निकोलस पूरन ने कैप्शन में लिखा,

यह सब सिर्फ कुछ कैलोरी बर्न करने के लिए चल रहा है।
Ad

इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ उनकी फ्रेंचाइजी ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी है। LSG ने कमेंट करते हुए लिखा, आधार कार्ड बनवा लेते हैं निक्की।

IPL 2023 में निकोलस पूरन का रहा था शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और इसमें पूरन का अहम योगदान था। उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 29.83 की औसत से 358 रन बनाये थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.94 का रहा था और उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी आये थे। उन्होंने 26 चौके और 26 ही छक्के भी लगाए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications