LSG के बल्लेबाज ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Photo Credit: X@SudhirA24362887
Photo Credit: X@SudhirA24362887

Nicholas Pooran Breaks Mohammad Rizwan World Record: वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन इन दिनों CPL 2024 में त्रिनबागो नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शनिवार को बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेले मैच में उन्होंने 27 रन की पारी खेली। इस पारी की मदद से निकोलस पूरन ने टी20 क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड धवस्त किया। दरअसल, अब पूरन टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Ad

निकोलस पूरन ने तोड़ा मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड

बारबाडोस के खिलाफ 27 रन बनाने के लिए पूरन ने 15 गेंदों का सामना किया था। इसी के साथ इस कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में उनके 2059 रन हो गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान द्वारा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिजवान ने 2021 में 2036 रन बनाए थे।

2024 में निकोलस पूरन का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम विश्व की अलग-अलग टी20 लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए किया है। इनमें डरबन सुपर जायंट्स, एमआई न्यूयॉर्क, एमआई एमिरेट्स जैसी टीमें शामिल हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ये रन टी20 इंटरनेशनल, फ्रेंचाइजी लीग और घरेलू टी20 टूर्नामेंट में खेलते हुए बनाए हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 45 पारियों में 2036 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतक निकले थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 132 से ऊपर का रहा था। वहीं, पूरन ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 65 पारियां खेलीं और इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक जमाए। पूरन ने ये रन 160 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) - 65 पारियों में 2059 रन (2024)

2. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 45 पारियों में 2036 रन (2021)

3. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 61 पारियों में 1946 रन (2022)

4. जोस बटलर (इंग्लैंड) - 55 पारियों में 1833 रन (2023)

5. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - 44 पारियों में 1817 रन (2022)

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications