Nitish Rana wife Govinda Connection: क्रिकेटर नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार बल्लेबाजो में से एक हैं। आईपीएल में नितीश राणा का काफी नाम है। वहीं नितीश राणा की फैन फॉलोइंग भी बहुत है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं नितीश की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी सांची मारवाह भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। दोनों की जोड़ी बेहत सुंदर लगती हैं। इसी कड़ी में आपको नितीश राणा की लव स्टोरी और उनकी पत्नी के बारे में बताएंगे। नितीश राणा भारत के लिए एक वनडे और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं।इंटीरियर डिजाइनर हैं सांची मारवाहनितीश राणा की पत्नी सांची मारवाह का जन्म 7 दिसंबर 1991 को हुआ था। सांची मारवाह ने अंसल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ सुशांत स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की है। वहीं सांची ने कई नामी इंटीरियर डिजाइनर से ट्रेनिंग भी ली है। सांची पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। सांची के करियर की शुरुआत 2015 में हुई थी और उन्होंने अपनी कंपनी अपनी दोस्त नवनीत कौर के साथ शुरू की थी। View this post on Instagram Instagram Postबॉलीवुड से सांची मारवाह का है गहरा नाता नितीश राणा अपने खेल के चलते काफी फेमस हैं, लेकिन उनकी वाइफ सांची मारवाह के बारे में कम ही लोग जानते हैं। सांची का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है क्योंकि वह बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की भतीजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की चचेरी बहन हैं। नितीश और सांची ने एक- दूसरे को काफी समय तक डेट किया था। दोनों ने आपसी सहमति से 2018 में सगाई कर ली थी और उसके कुछ महीने बाद 2019 में शादी कर ली थी। एक इंटरव्यू के दौरान नितीश बताते हैं कि अक्सर दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता है। हम दोनों आपस में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हम दोनों दोस्तों की तरह साथ रहते हैं।सांची मारवाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। नितीश जब आईपीएल का हिस्सा थे तो, सांची मारवाह उन्हें कई बार मैदान में चीयर करती हुई स्पॉट की गई थीं।