Team India Captain Rohit Sharma love affair: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन अपनी इस पहचान को बनाने के लिए उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। रोहित के देशभर में लाखों फैंस हैं। हालांकि, वह अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी फेमस रहे हैं।रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रितिका पहले उनकी मैनेजर थी और अब पत्नी हैं। रितिका से पहले रोहित के जीवन में कई लड़कियां आईं, उनमें से एक सोफिया हयात भी रहीं। रोहित और सोफिया के अफेयर के चर्चे क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड गलियारे तक थे। रोहित बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस सोफिया हयात के प्यार में पागल थे। सोफिया ने साल 2012 में रोहित से डेटिंग की बात का खुलासा किया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।इस वजह से खत्म हुआ था रोहित और सोफिया का रिश्तासोफिया ने एक बार बताया था कि जब एक इंंटरव्यू के दौरान उनके और रोहित शर्मा के रिश्ते के बारें में पूछा गया तो रोहित ने कहा कि ऐसे कुछ नहीं है और वह यह सुनकर काफी दुखी हो गईं थी। इसके बाद, उन्होंने रोहित से रिश्ता खत्म कर लिया था। उनकी और रोहित की मुलाकात लंदन के एक होटल में हुई थी। बता दें कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली सोफिया अब नन बन चुकी हैं। View this post on Instagram Instagram Postऐसे शुरू हुई रोहित और रितिका की लव स्टोरीसोफिया से अफेयर के बाद, रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की लव स्टोरी शुरू हुई थी। रितिका स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और वह रोहित की क्रिकेट मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। रोहित ने मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में अपने घुटनों पर बैठकर और हाथ में एक अंगूठी लेकर रितिका को प्रपोज किया था, जिसके बाद रितिका ने तुरंत प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था। रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। इन दोनों की अब एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।