रितिका सजदेह दूसरी बार बनने वाली हैं मां? रोहित शर्मा की पत्नी के Viral Video से मची हलचल

rohit sharma
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी की तस्वीर (photo credit: x.com/ImRo45, instagram/ritssajdeh)

Ritika Sajdeh-Rohit Sharma Second Child Speculation: भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल और कप्तानी के लिए चर्चा में रहते हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियां बटोरती है। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रितिका अपने लुक्स और रोहित शर्मा को हर मौके पर सपोर्ट करने के लिए चर्चा में रहती हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। रितिका के इस वीडियो के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर रितिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस को लग रहा है कि उनका बेबी बंप दिख रहा है।

इसके बाद लगातार ऐसी अटकलें हैं कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि रोहित और रितिका ने 2015 में शादी की थी। उसके बाद 30 दिसंबर 2018 को दोनों एक बेटी के माता-पिता बने थे। उनकी बेटी का नाम समायरा है। वे अक्सर रितिका के साथ स्टेडियम में अपने पिता के मैचों का लुत्फ उठाते नजर आती हैं। अब 21 अगस्त को सीएट अवार्ड में पहुंची रितिका की वायरल वीडियो क्लिप के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। आगामी 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह नजर आ सकते हैं।

क्या दूसरी बार मां बनेंगी रितिका?

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा को सीएट अवॉर्ड में सम्मानित किया गया था। इस शो में उनके साथ रितिका भी गई थीं। इसी दौरान का ब्लू ड्रेस में रितिका सजदेह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितिका के पेट का साइज देख फैंस बेबी बंप होने की अटकलें लगा रहे हैं। इसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया। अब सच क्या है फिलहाल इस पर से अभी पर्दा नहीं हटा है। रोहित और रितिका की तरफ से या उनके किसी करीबी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

युवराज सिंह के जरिए शुरू हुई लव स्टोरी

गौरतलब है कि रितिका सजदेह पेशे से एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर और पीआर का काम करती थीं। उनका कई क्रिकेटर्स के साथ मिलना-जुलना था। इसी कड़ी में युवराज सिंह से भी उनकी पहचान हुई थी। युवराज रितिका को अपनी राखी बहन भी मानते हैं। युवराज के जरिए ही पहली बार रोहित और रितिका मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार पनपा और 2015 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications