महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता - पानेसर

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कीपिंग के दौरान विकेट के पीछे से कुछ ने कुछ निर्देश खिलाड़ियों को देते रहते थे। इससे जुड़ा एक किस्सा सामने आया है। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पानेसर ने महेंद्र सिंह धोनी की बातों को लेकर कहा कि उनको यह लग रहा था कि मुझे समझ नहीं आता लेकिन मैं सब समझ रहा था। मोंटी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के हिन्दी शब्दों पर मैं ऐसे दिखा रहा था जैसे मैं कुछ नहीं समझ रहा हूँ।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में मोंटी ने कहा कि धोनी विकेट के पीछे से गेंदबाजों को कह रहे थे कि अभी थोड़ी वाइड बॉल डालो। अभी थोड़ा सीधा स्टंप्स पर रखो। ये क्रॉस लाइन खेलने वाला है, सीधा रखो। ये डीप मिडविकेट पर छक्का मारेगा, थोड़ा वाइड रखना। मोंटी पानेसर ने धोनी की इन सभी बातों का जिक्र किया। मोंटी पानेसर ने यह भी कहा कि मैं अच्छे उच्चारण के साथ हिन्दी और पंजाबी बोलता हूँ लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को यह ध्यान नहीं था। मैंने उनकी बातें उनने के बाद ऐसी प्रतिक्रिया दी जैसे कुछ समझ नहीं आया हो लेकिन मैं सब समझता हूँ।

यह भी पढ़ें:2 बल्लेबाज जो आईपीएल मैच में नाबाद 99 रन बनाकर लौटे

महेंद्र सिंह धोनी को कोई नहीं पढ़ सकता

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

मोंटी पानेसर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरे खिलाड़ियों को पढ़ लेते हैं लेकिन उन्हें पढ़ना मुश्किल है। धोनी को कोई नहीं पढ़ सकता। आप कभी नहीं समझ सकते कि धोनी के दिमाग में क्या चल रहा है। भारत को अंतिम तीन ओवर में 15 की रन रेट से जीतने के लिए रन चाहिए और धोनी उसे बना देंगे। यह उनका सीक्रेट है, जिसे कोई नहीं समझ सकता।

मोंटी पानेसर ने 2006 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ को आउट किया था। उन्होंने भारत में आकर बढ़िया गेंदबाजी की।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications