महेंद्र सिंह धोनी के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आए बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान आया है। शाहिद अफरीदी ने महेंद्र सिंह धोनी को लीजेंड कहते हुए शुभकामनाएँ दी। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को एक महान कप्तान भी बताया। शाहिद अफरीदी के अलावा भी पाकिस्तान से कई प्रतिक्रियाएं महेंद्र सिंह धोनी के लिए आई।

भविष्य के लिए महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएँ देते हुए शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया और कहा कि वह इस खेल के सच्चे लीजेंड्स में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि धोनी महानतम कप्तानों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें:रिद्धिमान साहा को सफेद गेंद क्रिकेट टीम में आने का भरोसा

महेंद्र सिंह धोनी के लिए पाकिस्तान से आए कई बयान

शाहिद अफरीदी के अलावा भी पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर बयान दिए। मोईन खान ने धोनी को उत्साहित और क्लास वाला खिलाड़ी बताया। उन्होंने धोनी को एक प्रभावशाली क्रिकेटर बताया।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने भी धोनी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में हमेशा धोनी की विरासत याद रखी जाएगी लेकिन इस समय विराट कोहली भी अपनी कप्तानी के दौरान ऐसा ही कुछ कर सकते हैं। मोहम्मद युसूफ ने वर्ल्ड कप 2011 फाइनल की पारी याद करते हुए कहा कि धोनी ने अलग-अलग स्थानों पर खेलते हुए भी डिलीवर किया। युसूफ ने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में खुद आगे आकर छक्के से मैच खत्म करना धोनी का एक मास्टर स्ट्रोक था। शोएब अख्तर ने तो धोनी को विदाई मैच खेलने की बात कही।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद उनके चाहने वालों के बारे में और अच्छी तरह लोगों को जानने का मौका मिला। पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को धोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई। सुरेश रैना ने भी उनके साथ ही संन्यास लिया लेकिन क्रिकेट जगत की नजरें महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर ही ज्यादा रही।

लोगों को धोनी का खेल अब आईपीएल में देखने को मिलेंगे। उनके हेलिकॉप्टर शॉट की चाहत मन में लिए लोग उन्हें टीवी पर देखेंगे। फिलहाल चेन्नई में धोनी टीम के साथ आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं।

Quick Links