इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि एमएस धोनी इस समय दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। सिर्फ भारत में तो उनके प्रति जुनून देखा ही जाता है लेकिन भारत के बाहर भी वे बेहद लोकप्रिय हैं। लेकिन, इस बार एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो दो देशों के बैर को भुला कर क्रिकेट की जीत मानी जा रही है।इस समय देखा जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच के संबंध बेहद खराब हैं। दोनों देशों ने 2012 से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। यहां तक कि जब दोनों देशों के बीच मैच खेले जा रहे थे तब भी दोनों देशों के फैंस में कट्टर प्रतिद्वंद्वता देखी जा रही थी। एक दूसरे के खिलाड़ियों के प्रति ट्रोल्स भी लगातार बनते रहे हैं।ये भी पढ़ें: एबी डीविलियर्स को टी20 वर्ल्ड कप 2020 जरूर खेलना चाहिए- जोंटी रोड्स लेकिन, इस बार एक ऐसी फोटो वायरल हुई है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह क्रिकेट की जीत है। धोनी की लोकप्रियता की भी झलक इस तस्वीर में दिख रही है। दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग में एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने जो जर्सी पहनी हुई है उसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिखा हुआ है। इस फोटो के कैप्शन में व्यक्ति ने मिसिंग धोनी भी लिखा है।Bhai in Stadium! Stadium was overcrowded. Full support for @IsbUnited Missing @msdhoni @PSL pic.twitter.com/zuUsZoNT1s— Shehzad-Ul-Hassan (@shehzad441) March 8, 2020पाकिस्तान सुपर लीग के 22 वें मैच के दिन, इस्लामाबाद यूनाइटेड के एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीर पोस्ट की है जो कि अब जमकर वायरल हो रही है। यह व्यक्ति पाकिस्तान राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहने हुए है लेकिन उसके पीछे नाम और नंबर धोनी की जर्सी का है। यह फोटो सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही है।बता दें, इसी प्रशंसक ने इससे पहले 2019 आईसीसी विश्व कप से पहले अपने कस्टम जर्सी के साथ सुर्खियां बटोरी थीं। शहजाद-उल-हसन ने धोनी के नाम के साथ एक जर्सी पहनी थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन वो जल्दी ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक्शन में दिखाई देंगे। धोनी ने जुलाई में विश्व कप की समाप्ति के बाद से एक भी सीरीज नहीं खेली है। अब फैन्स उन्हें 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर देखेंगे।