IPL 2024 के लिए प्रमुख टीम ने नए कप्तान का किया ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी को हटाया गया

एडेन मार्करम को कप्तानी से हटाया गया (Photo Credit - IPLT20)
एडेन मार्करम को कप्तानी से हटाया गया (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल (IPL 2024) के आगामी सीजन के लिए सनराजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्हें एडेन मार्करम की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान किया।

पैट कमिंस की अगर बात करें तो वो आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल ऑक्शन 2024 के दौरान पैट कमिंस के लिए 20 करोड़ 50 लाख की बोली लगी थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ था और उनके लिए ऑक्शन के दौरान सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। उसके बाद मुंबई इंडियंस भी मैदान में आ गई। मुंबई और चेन्नई के बीच कमिंस को लेने के लिए 4.80 करोड़ तक बोली लगी लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मोर्चा संभाला और चेन्नई के साथ 7.80 करोड़ तक भिड़ंत की। कमिंस को खरीदने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कमिंस को लेकर लगातार बोली लगाई। दोनों टीमों ने पैट कमिंस को लेकर 20 करोड़ तक बोली लगाईं और अंत में सनराइजर्स ने बाजी मार ली।

एडेन मार्करम की जगह पैट कमिंस बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

पैट कमिंस को खरीदे जाने के बाद ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें सनराइजर्स का कप्तान बनाया जा सकता है। पिछले सीजन एडेन मार्करम की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था और ऐसे में पैट कमिंस के रुप में सनराइजर्स को एक अच्छा विकल्प मिल गया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई थी। पैट कमिंस के पास कप्तानी का काफी अनुभव है और इसी वजह से उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान नियुक्त किया है। टीम चाहेगी कि वो इस बार टाइटल जिताएं।

Quick Links