विराट कोहली और रोहित शर्मा के कप्तानी के अंदाज को लेकर प्रज्ञान ओझा ने दिया बड़ा बयान

Nitesh
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit - BCCI)
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit - BCCI)

विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कप्तानी के अंदाज को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली अपने आपको पूरी तरह से व्यक्त करते थे, जबकि रोहित शर्मा आमतौर पर शांत रहते हैं।

Ad

विराट कोहली ने तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा पहली बार पूर्ण कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे और जीत भी हासिल की। वहीं बल्ले से भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रज्ञान ओझा ने बताया रोहित शर्मा और विराट कोहली के कप्तानी के बीच का अंतर

क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान प्रज्ञान ओझा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के कप्तानी के अंदाज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा "विराट कोहली काफी उत्साहित और एक्सप्रेसिव हैं। वो अपने आपको व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी वो खुद को एक्सप्रेस करते हैं। हालांकि रोहित शर्मा इस तरह से नहीं हैं। वो अपने आपको एक्सप्रेस नहीं करते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच यही बड़ा अंतर है।"

इससे पहले आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा के कप्तानी की काफी तारीफ की थी। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा "फुल टाइम कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का ये पहला ही मुकाबला था और जिसकी हमें उम्मीद थी उन्होंने वैसा ही किया। कई सारे लोग ये सवाल पूछ रहे थे कि उनकी कप्तानी कैसी रही। मैं यही कहना चाहूंगा कि रोहित शर्मा कल भी एक बेहतरीन कप्तान थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। चाहें वो टेंपरेरी या परमानेंट कप्तान हों वो गेम को काफी अच्छी तरह से रीड करते हैं। इसमें कोई शक ही नहीं है। जिस तरह से वो पहले गेंदबाजों का प्रयोग करते थे वैसे इस मुकाबले में भी किया।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications