IPL 2020: जीवा को धमकाने वालों को प्रज्ञान ओझा का जवाब

प्रज्ञान ओझा
प्रज्ञान ओझा

Ad

चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने पिछले मैच में कोलकाता के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद कप्तान एम एस धोनी की काफी आलोचना हुई। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी और सोशल मीडिया में एक शख्स ने शर्मनाक हरकत कर डाली। गिरी हुई मानसिकता वाले एक ट्रोल्स ने धोनी की 5 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर रेप की धमकी दे डाली। इस शर्मनाक हरकत पर प्रज्ञान ओझा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने स्पोर्ट्स टुडे से इस संदर्भ में कहा "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जिसे हम सभी को उठाने की आवश्यकता है। यह न केवल किसी खेल के बारे में है और न ही किसी व्यक्ति के बारे में यह देश के बारे में है। यदि कोई इस प्रकार की चीजों को पढ़ता है तो यह बहुत परेशान करता है। मेरा एक युवा बेटा है, आपकी एक बेटी है, हमारे साथ काम करने वाली महिला सहकर्मी हैं।"

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

प्रज्ञान ओझा की प्रतिक्रिया

प्रज्ञान ओझा
प्रज्ञान ओझा

प्रज्ञान ओझा ने आगे कहा, "यदि आप इस तरह की बात को स्वीकार करते हैं तो आप उस रेखा को पार कर रहे हैं। और अगर आप किसी के बारे में यह सब कह रहे हैं, किसी को भी यह बहुत परेशान करने वाला है। ये डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, यह सोशल मीडिया केवल मनोरंजन के लिए या दुनिया को एक अलग तरीके से देखने के लिए है, लेकिन आपको इस बात से बहुत सावधान रहना होगा कि आप अपनी अगली पीढ़ी को क्या संदेश दे रहे हैं। धोनी एक लीजेंड हैं।"

इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस मुद्दे पर पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, "सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications