दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को लगा तगड़ा झटका, टीम से अलग हो गया बड़ा दिग्गज

vishal
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अहम बदलाव किया है (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA)
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अहम बदलाव किया है (Photo Credit: X/@PretoriaCapsSA)

Pretoria Capitals and Jacques Kallis part ways: साउथ अफ्रीका की SA20 लीग के नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को एक बड़ा झटका लगा है। कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए दो सीजन सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस अब टीम से अलग हो गए हैं। पिछले दो सीजन तक कैलिस पूर्व हेड कोच कोच ग्राहम फोर्ड के सहयोगी स्टाफ में शामिल थे।

Ad

अब ये दिग्गज बना हेड कोच

एसए20 लीग 2025 के लिए अब प्रिटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और अफगानिस्तान के हेड कोच के रूप में कार्यरत जोनाथन ट्रॉट को बनाया गया है। अब नए सीजन में ट्रॉट के कन्धों पर प्रिटोरिया कैपिटल्स को खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी।

Ad

प्रिटोरिया से अलग होने के बाद क्या बोले जैक्स कैलिस

प्रिटोरिया कैपिटल्स से अलग होने के बाद जैक्स कैलिस ने टीम के साथ बिताए गए अपनो पलों को याद करते हुए कहा कि मैंने खिलाड़ियों के साथ मैदान पर और बाहर काफी मस्ती की है। टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। मौज-मस्ती के बाद अब खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट प्राथमिकता होना चाहिए। कैलिस ने टीम के साथ मिलकर अच्छा काम किया था और ड्रेसिंग रूम में काफी प्रभाव छोड़ा।

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़यों में से एक रहे जैक्स कैलिस

जैक्स कैलिस दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला था। कैलिस अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 166 टेस्ट मैच, 328 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट मैचों में कैलिस ने 13289 रन बनाए और इस दौरान 45 शतक व 58 अर्धशतक भी जड़े।

इसके अलावा 328 वनडे मैचों में कैलिस ने 11589 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 17 शतक और 86 अर्धशतक लगाए थे। वहीं बात अगर टी20 इंटरनेशनल की करें तो कैलिस ने 25 टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका के लिए 666 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 500 से ज्यादा विकेट भी दर्ज हैं।

गुरबाज बने प्रिटोरिया कैपिटल्स का हिस्सा

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज भी लीग के अगले सीजन से पहले प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ जुड़ चुके हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications