इंग्लैंड के ओपनर ने पाकिस्तान में लगाया धुआंधार अर्धशतक, कैरेबियाई बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में पलट दिया मैच का पासा

जेसन रॉय ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - PSL Twitter)
जेसन रॉय ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - PSL Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 16वें मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कराची किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने इस टार्गेट को जेसन रॉय (Jason Roy) और शेरफेन रदरफोर्ड की धुआंधार पारियों की बदौलत आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ छक्के-चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी।

Ad

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान राइली रूसो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी कराची किंग्स के कप्तान शान मसूद सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद टिम साइफर्ट और जेम्स विंस ने पारी को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। साइफर्ट ने 11 गेंद पर 21 और जेम्स विंस ने 25 गेंद पर 37 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने भी निचले क्रम में 19 गेंद पर 28 रन बनाए और आखिर में अनवर अली 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। अबरार अहमद ने क्वेटा की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

टार्गेट का पीछा करने उतरी क्वेटा की शुरुआत अच्छी रही। साउद शकील और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6 ओवरों में 57 रनों की साझेदारी की। शकील ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए, जबकि जेसन रॉय ने 31 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके बावजूद टीम ने 89 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे और मुकाबला फंस गया था लेकिन निचले क्रम में शेरफेन रदरफोर्ड और अकील हुसैन ने छठे विकेट के लिए 80 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।

शेरफेन रदरफोर्ड ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई जीत

शेरफेन रदरफोर्ड 31 गेंद पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के लगाए। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए। रदरफोर्ड ने पहली दो गेंद पर छक्का लगा दिया और इसके बाद आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications