IPL 2024 के लिए हर्षल पटेल समेत कई नए चेहरे बने पंजाब किंग्स का हिस्सा, जानिये पूरा स्क्वाड 

पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वाड में सभी स्लॉट भरे
पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वाड में सभी स्लॉट भरे

IPL 2024 Auction के संपन्न होने के बाद सभी टीमों के स्क्वाड की तस्वीर सामने नजर आ चुकी है। हर टीम की तरह पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भी अपनी योजना के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदा। हालाँकि, उन्हें ऑक्शन के दौरान कुछ मनपसंदीदा खिलाड़ी गंवाने भी पड़े, क्योंकि उनके लिए किसी और ने अधिक बोली लगाई। पंजाब फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 29.1 करोड़ की राशि के साथ आई थी और उसने अपने सभी 8 खाली स्लॉट को भरते हुए स्क्वाड में कुल खिलाड़ियों की संख्या 25 पहुंचाई।

पंजाब किंग्स की ऑक्शन में पहली और सबसे बड़ी खरीद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से रिलीज किये गए भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल रहे। हर्षल को पंजाब टीम ने हालिया ऑक्शन का सबसे महंगा भारतीय बनाया और उन्हें 11 करोड़ से भी अधिक की कीमत देकर अपने साथ जोड़ने में सफल रही। इसके बाद इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को भी लेने में सफलता हासिल की।

एक्सेलरेटेड राउंड में पंजाब किंग्स ने एक के बाद एक 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। वहीं, सबसे आखिरी में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज राइली रूसो को खरीदा।

IPL 2024 Auction से पहले पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, अथर्व तायडे, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, वी कविराप्पा, शिवम सिंह

IPL 2024 Auction में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

हर्षल पटेल (11.75 करोड़ रुपए), राइली रूसो (8 करोड़ रुपए), क्रिस वोक्स (4.2 करोड़ रुपए), आशुतोष शर्मा (20 लाख रुपए), विश्वनाथ सिंह (20 लाख रुपए), शशांक सिंह (20 लाख रुपए), तनय त्यागराजन (20 लाख रुपए), प्रिंस चौधरी (20 लाख रुपए)

IPL 2024 Auction के बाद पंजाब किंग्स का स्क्वाड

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, अथर्व तायडे, हरप्रीत बरार, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, वी कविराप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, राइली रूसो, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now