रणजी ट्रॉफी 2018-19, आखिरी राउंड: दूसरे दिन का राउंड अप

Enter caption

रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड का आज दूसरा दिन था। पंजाब के लिए खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह बुरी तरह से फ्लॉप हुए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। ग्रुप सी में राजस्थान ने त्रिपुरा को एक पारी से हराया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए इरफान पठान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

एलीट ग्रुप ए:

वडोदरा में दूसरे दिन बड़ौदा ने रोमांचक मुकाबले में कर्नाटक को दो विकेट से मात दी। दूसरी पारी में बडौदा के लिए यूसुफ पठान ने 30 गेंदों में 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, तो क्रुणाल पांड्या 0 रन पर आउट हुए। कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे 50 रन बनाए। इसके अलावा दीपक हूडा ने भी 5 विकेट चटकाए।

मुंबई में छत्तीसगढ़ के 129 रनों के जवाब में मुंबई ने अपनी पहली पारी में 188 रन बनाए। छत्तीसगढ़ अपनी दूसरी पारी में 149 रन ही बना पाए। 91 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 24 रन बना लिए हैं।

दिल्ली में रेलवे ने महाराष्ट्र को एक पारी और 58 रनों से हराया। रेलवे के कप्तान महेश रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राजकोट में सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए, जिसके जवाब में विदर्भ ने एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं।

एलीट ग्रुप बी:

हिमाचल प्रदेश के 297 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केरल का स्कोर 205-5 था।

चेन्नई में तमिलनाडु के 432 रनों के जवाब में दिल्ली का स्कोर दिल का खेल समाप्त होने तक 35-2 था।

कोलकाता में बंगाल के 187 रनों के जवाब में पंजाब ने अपनी पहली पारी में 357-7 रन बना लिए हैं। युवराज सिंह का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है, लेकिन अनमोलप्रीत सिंह ने शानदार शतक लगाया। इसके अलावा शुबमन गिल शतक से चूक गए।

इंदौर में आंध्रा के 132 रनों के जवाब में मध्यप्रदेश अपनी पहली पारी में 91 रन बना पाई। इसके जवाब में आंध्रा ने अपनी दूसरी पारी में 164-5 का स्कोर बना लिया है।

एलीट ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 149 रन बनाए, जिसके जवाब में झारखंड का स्कोर 9-0 हैं। इरफान पठान 14 रन बनाकर आउट हुए।

कानपुर में असम के 175 रनों के जवाब में यूपी का स्कोर 377-5 हैं। रिंकु सिंह 96 रन बनाकर नाबाद हैं।

भुवनेश्वर में ओडिसा के 352 रनों के जवाब में गोवा 116 रन पर ढेर हो गए। दूसरी पारी में ओडिसा का स्कोर 37-1 हैं।

रोहतक में सेना ने हरियाणा को 101 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में हरियाणा का स्कोर 3-1 हैं। सेना अपनी दूसरी पारी में 79 रन पर ऑलआउट हुई।

अगरतला में राजस्थान ने त्रिपुरा को एक पारी और 77 रनों से हराया। अनिकेत चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्लेट ग्रुप:

उत्तराखंड के 377 रनों के जवाब में मिजोरम अपनी पहली पारी में 198 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में फॉलो ऑन खेलते हुए मिजोरम का स्कोर 32-1 है।

पटना में मणिपुर के 156 रनों के जवाब में बिहार ने 257 रन बनाए। दूसरी पारी में मणिपुर का स्कोर 217-7 हैं।

गोलपारा में अरुणाचल प्रदेश के 169 रनों के जवाब में सिक्किम ने पहली पारी में 262 रन बनाए। दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश का स्कोर 104-8 हैं।

दीमापुर में नागालैंड के 467 रनों के जवाब में पुडुचेरी का स्कोर 224-3 हैं। पारस डोगरा 109 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links