चेतेश्वर पुजारा की बेहतरीन पारी और कृष्णप्पा गौतम की घातक गेंदबाजी

चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद पारी खेली (सांकेतिक फोटो)
चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद पारी खेली (सांकेतिक फोटो)

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के तीसरे राउंड के तीसरे दिन के खेल में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से रन निकले। वह 64 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा यश धुल ने दिल्ली के लिए फिफ्टी जड़ी। कृष्णप्पा गौतम ने घातक गेंदबाजी कर 5 विकेट झटके।

तीसरे दिन का राउंड अप यहाँ देखा जा सकता है:

ग्रुप A

गुजरात vs मेघालय

मेघालय की टीम ने पहली पारी में 166 रन बनाए। फॉलोऑन खेलते हुए 3 विकेट पर 224 रन बनाए हैं। अभी गुजरात की टीम से वे 165 रन पीछे हैं।

मध्य प्रदेश vs केरल

एमपी ने पहली पारी 9 विकेट पर 585 रन बनाकर घोषित की। जवाब में केरल ने 2 विकेट पर 198 रन बनाए हैं।

ग्रुप B

बंगाल vs चंडीगढ़

बंगाल से मिले 413 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ ने 2 विकेट पर 14 रन बनाए।

हैदराबाद vs बड़ौदा

हैदराबाद ने पहली पारी में 197 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने 163 रन बनाए। दूसरी पारी में हैदराबाद ने 201 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने 192 रन बनाए।

ग्रुप C

जम्मू एंड कश्मीर vs रेलवे

जम्मू एंड कश्मीर के 259 रनों के जवाब में रेलवे ने 426 रन बनाए। दूसरी पारी में जम्मू एंड कश्मीर ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए।

कर्नाटक vs पांडिचेरी

पांडिचेरी की टीम कर्नाटक के 453 रनों के जवाब में 241 पर आउट हो गई। कृष्णप्पा गौतम ने 5 विकेट झटके। फॉलोऑन खेलते हुए पांडिचेरी ने 4 विकेट पर 62 रन बनाए हैं।

ग्रुप D

मुंबई vs ओडिसा

पहली पारी में मुंबई के 532 रनों के जवाब में ओडिसा ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 84 रन बनाए।

सौराष्ट्र vs गोवा

सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 305 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा 64 रन बनाकर नाबाद हैं।

ग्रुप E

आंध्रा vs उत्तराखंड

आंध्रा ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। पहली पारी में उत्तराखंड ने 194 रन बनाए। जवाब में आंध्रा ने 226 रन बनाए। दूसरी पारी में यूके 101 पर सिमट गई। आंध्रा की टीम ने 2 विकेट पर 70 रन बनाए।

राजस्थान vs सेना

दूसरी पारी में राजस्थान ने 210 रन बनाए। सेना ने 2 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया।

ग्रुप F

हिमाचल प्रदेश vs हरियाणा

दूसरी पारी में खेलते हुए हिमाचल प्रदेश ने 6 विकेट पर 102 रन बनाए। जीत के लिए अभी उन्हें 337 रन चाहिए।

त्रिपुरा vs पंजाब

पंजाब ने त्रिपुरा की टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया।

ग्रुप G

महाराष्ट्र vs उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र के 462 रनों के जवाब में यूपी ने पहली पारी में 317 रन बनाए। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए।

विदर्भ vs असम

विदर्भ ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 125 रन बनाए हैं। जीत के लिए अभी 31 रन चाहिए।

ग्रुप H

तमिलनाडु vs झारखण्ड

दूसरी पारी में तमिलनाडु की टीम 152 रन बनाकर आउट हो गई। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखण्ड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं।

दिल्ली vs छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 482 रन के जवाब में दिल्ली ने पहली पारी में 295 रन बनाए। फॉलोऑन खेलते हुए दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 83 रन है।

प्लेट ग्रुप

नागालैंड vs मिजोरम

मिजोरम ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 42 रन बनाए। जीत के लिए अभी 668 रन चाहिए।

बिहार vs अरुणाचल प्रदेश

बिहारी ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 263 रन बनाए हैं। जीत के लिए अभी 78 रन चाहिए।

मणिपुर vs सिक्किम

दूसरी पारी में सिक्किम ने 2 विकेट पर 211 रन बनाते हुए कुल 349 रनों की लीड अर्जित कर ली।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma