5 Cricketers Married Ahead of IPL 2025: आईपीएल शुरु होने में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है। फैंस भी इस सीजन के लिए काफी उत्सुक हैं। कई खिलाड़ी रिटेन तो वहीं कई खिलाड़ियों की सालों पुरानी टीम छूट गई। आईपीएल के दौरान क्रिकेटर्स की वाइफ और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी खूब चर्चा होती है।
इसी कड़ी में हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो शादी के बाद पहली बार आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। इस बार उनकी गर्लफ्रेंड की जगह उनकी वाइफ मैदान में चीयर करने आ सकती हैं।
5. भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर
भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर शादी के बाद पहली बार आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। वेंकटेंश अय्यर ने आईपीएल 2024 के तुरंत बाद अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई थीं। बता दें कि 2 जून 2024 को वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रघुनाथन के साथ शादी की थी। वेंकटेश अय्यर और श्रुति की शादी काफी चर्चा में रही थी। आईपीएल 2025 में केकेआर ने 23.75 करोड़ में अय्यर को खरीदा है। इस बार उनका लेडी लक भी काम आएगा।
4. चेतन सकारिया
चेतन सकारिया भी IPL 2025 में KKR से जुड़े हैं। उन्हें उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर 75 लाख रुपये में लिया गया है। उन्होंने जुलाई 2024 में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेघना जामबूचा से शादी की थी।
3. मोहसिन खान
मोहसिन खान ने 11 नवंबर 2024 को शादी की थी। हालांकि उनकी वाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। आईपीएल 2025 के लिए मोहसिन खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन किया।
2. हरप्रीत बरार
हरप्रीत बरार ने हाल ही में शादी रचाई है। उनकी पत्नी का नाम मॉली संधू हैं। मॉली संधू के इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार वह पेशे से डॉक्टर हैं। वहीं हरप्रीत IPL 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं।
1. राशिद खान
राशिद खान भी शादी के बाद पहली बार आईपीएल खेलेंगे। राशिद ने 3 अक्टूबर 2024 को काबुल में निकाह किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद ने जिस लड़की से शादी की वो उनकी ही रिश्तेदारी में है। बता दें राशिद IPL में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं।