Ratan Tata viral tweet about cricket: टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 86 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का नाम हर देशवासी बड़े सम्मान से लेता है। उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। बता दें कि बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन के बाद, आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर खेल, उद्योग, राजनीति और मनोरंजन जगत से कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।रतन टाटा के यूं चले जाने से क्रिकेट जगत को भी बड़ा झटका लगा है। देश के विकास के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में भी रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है। इसी कड़ी में उनका एक पुराना ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने यह बात साफ तौर पर कही है कि उनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं है। हालांकि इस बात के पीछे रतन टाटा की मजबूरी भी थी। आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या था। रतन टाटा ने अपने ट्वीट में क्या कहा था?दरअसल यह ट्वीट एक साल पुराना है। यह बात साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान की है। उस दौरान रतन टाटा को लेकर किसी ने झूठी खबर फैला दी थी कि वह क्रिकेटर को दस करोड़ का इनाम देंगे। जब यह खबर रतन टाटा तक पहुंची तो उन्होंने इस बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं है। आगे उन्होंने कहा था कि इस प्रकार की अफवाहों पर तब तक भरोसा ना करें, जब तक कि मेरे आधिकारिक सोशल प्लेटफार्म से किसी प्रकार की खबर ना हो। रतन टाटा को अफवाहों की वजह से यह बात मजबूरी में बोलनी पड़ी थी।रतन टाटा के निधन पर रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जताया शोकरतन टाटा के निधन पर रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने शोक जताया है। बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि अनंत काल तक, रतन टाटा जी। देश और दुनिया के लिए अच्छे, अंतहीन योगदान में आपका अटूट विश्वास, खेल के लिए अटूट समर्थन और विनम्रता, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में काम करेगी। एक सच्चा प्रतीक! आत्मा को शांति मिले। View this post on Instagram Instagram Post