ये चीज तो तय थी लेकिन...एम एस धोनी के CSK की कप्तानी छोड़ने को लेकर अश्विन का बड़ा बयान आया सामने

एम एस धोनी को लेकर बड़ा बयान आया सामने
एम एस धोनी को लेकर बड़ा बयान आया सामने

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) ने एम एस धोनी (MS Dhoni) के सीएसके की कप्तानी छोड़ने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये चीज तो पहले से ही तय थी कि धोनी कप्तानी छोड़ेंगे लेकिन बड़ा सवाल ये था कि उनकी जगह किसे कप्तान बनाया जाएगा। अश्विन के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड़ के लिए ये कोई सरप्राइज नहीं रहा होगा कि उन्हें कप्तान बनाया गया है। उन्हें इस बारे में पहले ही एम एस धोनी ने बता दिया होगा।

Ad

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले कई सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे और इस बात के पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि एम एस धोनी के बाद वही कप्तान हो सकते हैं और अब इसकी पुष्टि भी हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2019 में सीएसके का हिस्सा बने थे और तबसे वो इस टीम के लिए खेल रहे हैं। अभी तक गायकवाड़ ने कुल मिलाकर 52 मुकाबले सीएसके के लिए खेले हैं और इस दौरान 1797 रन बनाए हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

एम एस धोनी हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं - अश्विन

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अश्विन ने धोनी के कप्तानी छोड़ने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

ये तो पहले से ही तय था कि धोनी कप्तानी छोड़ेंगे। मैं एम एस धोनी को जानता हूं। वो टीम को सबसे पहले रखते हैं। वो हमेशा टीम के हित के बारे में सोचते हैं। इसी वजह से उन्होंने दो साल पहले जडेजा को कप्तानी दी थी। अब उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया है। ये फैसला तो होना ही था। कब और कैसे होगा, बस यही सवाल था। मुझे लगता है कि धोनी ने इस बारे में ऋतुराज गायकवाड़ को पिछले साल ही बता दिया होगा। मुझे नहीं लगता है कि ऋतुराज के लिए ये कोई हैरानी भरा फैसला था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications