IPL 2020: प्रज्ञान ओझा को लगता है कि आरसीबी इस बार ख़िताब जीत सकती है

विराट कोहली
विराट कोहली

आईपीएल (IPL) के इतिहास में आरसीबी (RCB) अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) का मानना है कि आरसीबी इस बार अपने सपने को पूरा कर सकती है। प्रज्ञान ओझा ने आरसीबी की इस टीम को पहले से अधिक परिपक्व बताया है। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा ने आरसीबी के मुख्य कोच माइक हेसन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि प्रज्ञान ओझा ने यह सब बातें 'स्पोर्ट्स टुडे' से कही हैं।

Ad

गौरतलब है कि विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी ने अब तक 6 मैच जीत लिए हैं और टीम इस समय प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने से सिर्फ दो जीत दूर है।

प्रज्ञान ओझा की प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा का मानना है कि आरसीबी इस साल नया इतिहास लिख सकती है। उन्होंने 'स्पोर्ट्स टुडे' से इस संदर्भ में कहा, "जिस तरह से वे खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वे वास्तविकता के बहुत करीब हैं। एक बार एबीडी डीविलियर्स, विराट कोहली और क्रिस मॉरिस जैसे खिलाड़ियों को जब लय मिल जाती है तो वे अलग स्तर के खिलाड़ी होते हैं।"

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल

इसके अलावा प्रज्ञान ओझा ने माइक हेसन की भूमिका का जिक्र करते हुए आगे कहा, "आरसीबी के पास कोच की कमी थी क्योंकि उनके पास विराट कोहली, एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी कई वर्षों से थे। माइक हेसन से टीम को वह स्थिरता मिल गई है जिसकी उन्हें जरूरत थी। उनके अधिकांश खिलाड़ी पहले से ही टीम का हिस्सा थे। इस साल उनकी योजना अधिक परिपक्व है।"

ओझा ने पंजाब के प्रदर्शन को लेकर आगे कहा, "हमने कल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ देखा। हमने हमेशा इस टीम की क्षमता के बारे में बात की है। जब पंजाब ने लय प्राप्त की तो उन्होंने दिल्ली और मुंबई जैसी शीर्ष दो टीमों को हराया। हमें किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। टी20 ऐसा प्रारूप है जिसमें एक मिनट के भीतर चीजें बदल जाएंगी।”

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications