RCB के खिलाड़ियों ने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का मनाया जश्न, देखें वीडियो

Neeraj
मैक्सवेल की शादी के उपलक्ष्य में हुई बड़ी पार्टी
मैक्सवेल की शादी के उपलक्ष्य में हुई बड़ी पार्टी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने मैदान के बाहर एक बड़ा जश्न मनाया है। दरअसल टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) और विनी रमन (Vini Raman) की शादी के एक महीने पूरे होने के उपलक्ष्य में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। बॉयो-बबल के अंदर ही इस पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें पूरी RCB के दल ने हिस्सा लिया था।

Ad

मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग का वर्तमान सीजन शुरु होने से ठीक पहले ही भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी से शादी की थी। उन्होंने शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे को भी मिस किया था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। बैंगलोर की फ्रेंचाइजी ने इस जोड़ी के लिए स्पेशल पार्टी का इंतजाम किया।

इस पार्टी में शामिल सभी लोगों को पारंपिक भारतीय पोशाक पहनाया गया था। पुरुष वर्ग के सभी लोग कुर्ता-पायजामा और महिलाएं साड़ी में नजर आई थीं। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया और अपने डांस मूव्स दिखाए। खास तौर से विराट कोहली ने पंजाबी डांस से पार्टी में समा बांधने का काम किया। फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है।

Ad

वर्तमान सीजन में अभी कुछ खास नहीं कर सके हैं मैक्सवेल

शादी के तुरंत बाद ही मैक्सवेल ने RCB कैंप ज्वाइन कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम के पहले तीन मुकाबले मिस किए थे। मैक्सवेल ने अब तक खेले छह मैचों में 24.80 की औसत के साथ 124 रन बनाए हैं। इस सीजन मैक्सवेल अब तक केवल एक ही अर्धशतक लगा सके हैं। गेंदबाजी में उनका अधिक इस्तेमाल नहीं किया गया है और उन्होंने अब तक फेंके आठ ओवरों में एक विकेट हासिल किया है।

RCB की टीम नौ में से पांच मैचों में जीत हासिल करने के साथ ही प्वाइंट टेबल में फिलहाल पांचवें स्थान पर है।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications