ऋषभ पन्त के खेल को लेकर रिकी पोंटिंग ने जताया भरोसा

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

Ad

ऋषभ पन्त युवा खिलाड़ी हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी बात कही है। रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पन्त के बल्ले से रन निकलने की उम्मीद जताई है। रिकी पोंटिंग ने कहा है कि मुझे उम्मीद है इस बार ऋषभ पन्त शानदार प्रदर्शन करेंगे।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऋषभ पन्त नेट अभ्यास में लय में दिख रहे थे। पिछले आईपीएल में उन्होंने 16 मैचों में 488 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 162 का था। पन्त के बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए पोंटिंग ने कहा कि सपोर्ट स्टाफ का काम दबाव कम करना होता है जिससे वे निडर होकर खेल सकें।

यह भी पढ़ें:5 बल्लेबाज जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए

ऋषभ पन्त ताबोड़तोड़ खेलते हैं

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पन्त विकेटकीपर की भूमिका में खेलते हैं। विकेट के पीछे कीपिंग के बाद उनको बल्ले से भी धाकड़ खेल दिखाना होता है। ऋषभ पन्त ने दिल्ली के लिए बल्ले से बेहतर खेल दिखाया भी है। आईपीएल में ऋषभ पन्त शतक भी जड़ चुके हैं। हाल ही में नेट अभ्यास के दौरान खेले गए उनके शॉट के कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वह बड़े शॉट मारते हुए नजर आए थे।

ऋषभ पन्त
ऋषभ पन्त

ऋषभ पन्त के अलावा भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में काफी गहराई है। कप्तान श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी उनके पास है। दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से रविवार को दुबई में होगा। इस बार दिल्ली कैपिटल्स को सभी ने एक मजबूत टीम के रूप में देखा है। कई बयानों में दिल्ली की टीम को टॉप चार के दावेदारों में भी माना गया है। देखना यही होगा कि आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसा खेल दिखाती है। हालांकि किंग्स एलेबन पंजाब की टीम को भी कम नहीं मान सकते।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक एक बार भी ख़िताब नहीं जीता है। हर सीजन दिल्ली के फैन्स अपनी टीम से खिताब की उम्मीद करते हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। इस बार भी उम्मीदें एक बार फिर से की जा रही है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications