रिंकू सिंह की अभी नहीं हुई है सगाई? फैमिली ने दिया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है सोशल मीडिया पर वायरल खबर का सच

India v Australia - T20I Series: Game 3 - Source: Getty
रिंकू सिंह की सगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rinku Singh Engagement News Update : भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की सगाई को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर खबरें सामने आई थीं कि रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई कर ली है। हालांकि अब इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब खबरें आ रही हैं कि रिंकू सिंह की सगाई नहीं हुई है, बल्कि फैमिली ने प्रिया सरोज के घर उनका रिश्ता भेजा है।

Ad

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि रिंकू सिंह की फैमिली की तरफ से शादी का प्रस्ताव जरूर आया है जिसके ऊपर विचार किया जा रहा है।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट

एबीपी लाइव की खबर के मुताबिक प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने कहा कि रिंकू की फैमिली ने उनके बड़े दामाद से इस बारे में बात की थी। वो इस वक्त अलीगढ़ में सीजेएम के तौर पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उनसे रिंकू सिंह की शादी को लेकर बातचीत की गई थी। सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हुई थीं कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने सगाई कर ली है। हालांकि ना तो रिंकू सिंह और ना ही प्रिया सरोज ने इस खबर की पुष्टि की है। अब सांसद प्रिया सरोज के पिता ने जरूर ये बताया है कि अभी केवल शादी का रिश्ता आया है।

Ad

सबसे कम उम्र की सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज इस वक्त सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। उन्होंने 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मछली शहर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इसमें बेहतरीन जीत हासिल की थी। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी इसी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और वकील भी रह चुकी हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications