Rinku Singh Sister Neha Singh Fist Payment Celebration: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं। रिंकू सिंह ने गरीबी को पछाड़ते हुए आज देश भर में अपनी पहचान बना ली है। वहीं रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा सिंह की बात करें तो वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वो इसी क्षेत्र में अपना करियर बना रही हैं। अपने काम की वजह से नेहा सिंह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती हैं, दोनों ही जगह उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
रिंकू सिंह भी अपनी बहन को खूब सपोर्ट करते हैं और फैंस से भी कई बार अपनी बहन का समर्थन करने की अपील कर चुके हैं। वहीं अब सोशल मीडिया से रिंकू सिंह की बहन की कमाई भी शुरू हो गई है। हाल ही में उन्होंने अपने करियर की पहली सैलरी मिली है, इस बात की जानकारी नेहा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी हैं। उन्होंने अपनी पहली सैलरी को नेक काम में लगाया है।
नेहा सिंह ने अपनी सैलरी से किया यह नेक काम
रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह को हाल ही में पहली सैलरी मिली है। पहली सैलरी का एक हिस्सा नेहा ने गरीबों में भोजन बांटने में खर्च किया। नेहा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पेमेंट मिलने के बाद वह अपनी मां और कुछ करीबियों के साथ एक वृद्धाश्रम गई थीं। वहां उन्होंने सभी को बिरयानी खिलाई, वृद्धाश्रम के अलावा उन्होंने गरीब बच्चों (सड़क किनारे रहने वाले) को भी बिरयानी खिलाई और खुद भी उनके साथ बैठकर बिरयानी खाई।
नेहा ने अपने वीडियो में कहा कि पहली सैलरी मिलने की खुशी को वह सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती थी। लेकिन इसके लिए वो केक नहीं काटना चाहती थीं, यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर्स होने की खुशी में वो पहले ही केक काट चुकी थीं। वो इस बार खुशी को दूसरों में भी बांटना चाहती थीं, इसलिए ये फैसला किया। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों में बिरयानी बांटने और उनके साथ खाना खाकर उन्हें बहुत आनंद मिला। आपको बता दें कि नेहा सिंह अक्सर खुद से जुड़ी चीजों का ब्लॉग बनाकर यूट्यूब पर शेयर करती रहती हैं।