ऋषभ पंत कैसे अभी भी बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा? ऑक्शन के दौरान हो सकता है बड़ा खेल

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

How Can Rishabh Pant Become Part Delhi Capitals: IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया है, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। कुछ फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन के ऊपर अच्छी-खासी रकम खर्च की है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इस दौरान चौंकाने वाली बात ये रही कि फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया है। डीसी ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

Ad

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से हुए अलग

ऋषभ पंत आईपीएल 2016 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे और फ्रेंचाइजी ने 2021 में उन्हें अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इस दौरान फ्रेंचाइजी के साथ उनका काफी अच्छा रिश्ता भी रहा। खबरों की मानें, तो डीसी आईपीएल 2025 के लिए भी पंत को रिटेन करना चाहती थी। लेकिन फ्रेंचाइजी चाहती थी कि पंत बतौर खिलाड़ी खेलें और कप्तान की जिम्मेदारी किसी और खिलाड़ी को दी जाए। पंत फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं थे। शायद यही वजह रही कि बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज को रिलीज कर दिया गया।

हालांकि, फ्रेंचाइजी अभी भी पंत को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। पंत को फिर से खरीदने का मौका डीसी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मिलेगा। डीसी ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया है। डीसी मेगा ऑक्शन में दो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए RTM का इस्तेमाल कर सकती है। एक RTM का प्रयोग फ्रेंचाइजी एक बार फिर से पंत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए कर सकती है।

पंत अगर फ्रेंचाइजी के साथ बरकरार रहते हैं, तो उसका फायदा दिल्ली को ही मिलेगा। पंत एक बड़े खिलाड़ी हैं, जो भविष्य में टीम का टाइटल जीतने में भी मदद कर सकते हैं। वही, डीसी के फैंस भी पंत को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Ad

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में अब तक 111 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.31 की औसत से 3284 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications