ऋषभ पंत ने ललित यादव की बल्लेबाजी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने युवा बल्लेबाज ललित यादव (Lalit Yadav) को बैटिंग में प्रमोट किए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खुद से पहले ललित यादव को बैटिंग के लिए भेजा और उन्होंने अपने इस फैसले को डिफेंड किया है।

Ad

लक्ष्य का पीछा करते हुए ललित यादव को दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। स्टीव स्मिथ के बाद सबको यही लगा था कि कप्तान ऋषभ पंत खुद बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे लेकिन सबको चौंकाते हुए उन्होंने ललित यादव को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। ललित यादव ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया और 25 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर हुई कार्रवाई, बड़ी वजह आई सामने

ललित यादव को लेकर ऋषभ पंत की बड़ी प्रतिक्रिया

मैच के बाद ऋषभ पंत ने ललित यादव की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा "मेरे हिसाब से ललित काफी टैलेटेंड इंडियन प्लेयर हैं और हम उन्हें ग्रूम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस तरह की विकेटों पर वो हमारे लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में रोमांचक जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सिर्फ 137/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पिछले छह मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ये पहली जीत थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 में से 3 मुकाबले जीत चुकी है और वो प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। दिल्ली के अभी 6 प्वॉइंट्स हैं।

ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जबरदस्त गेंदबाजी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications