ऋषभ पंत का IPL 2025 मेगा ऑक्शन में आना हुआ तय! सामने आई दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

Delhi Capitals Retention List: IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन फैंस ने अभी से ही कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इस बार कौन से खिलाड़ी सबसे मोटी कमाई करेंगे। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट भी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें, तो फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के मूड में हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि ऋषभ पंत का नाम इसमें शामिल नहीं है। इसका मतबल साफ है कि IPL 2025 में पंत नई जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

ऋषभ पंत को रिटेन करना चाहती थी दिल्ली कैपिटल्स

खबरों के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को रिटेन करना चाहती थी। लेकिन वे चाहते थे कि पंत आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलें, लेकिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज को ये फैसला मंजूर नहीं था। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया है। वहीं, डीसी कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स को रिटेन करेगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फ्रेंचाइजी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक पोरेल को रिटेन करेगी, जो बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। फ्रेंचाइजी के पास मेगा ऑक्शन में एक खिलाड़ी के लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका होगा।

Ad

इसी के साथ फ्रेंचाइजी के साथ पंत का रिश्ता खत्म हो जाएगा। वह 2016 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। 2021 में पंत को दिल्ली की कप्तानी मिली थी।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा?

पंत के जाने के बाद ये एक बड़ा फैसला रहेगा कि आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा। अक्षर पटेल ये जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी की कोशिश मेगा ऑक्शन में उनसे बेहतर विकल्प ढूंढने की होगी। अगर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर दांव लगाती हुई नजर आती है, तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी।

दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, ऐसे में आगामी सीजन के लिए उसे एक मजबूत स्क्वाड तैयार करने की जरूरत है। अब ये देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को ऊपर मोटा दांव लगाती है। मेगा ऑक्शन की तारीख का ऐलान अब तक नहीं है। गुरुवार को सभी फ्रेंचाइजी बीसीसीआई को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट देंगी।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications