#) इंग्लैंड - 4 टेस्ट में 270 रन
![ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक और 2 शानदार अर्धशतकीय पारी खेली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/f7f85-16213452687142-800.jpg 1920w)
भारत के लिए WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को जीतना काफी ज्यादा जरूरी थी और भारत ने 4 मैच की टेस्ट सीरीज में पहला टेस्ट हारने के बाद जबरदस्त वापसी और अंत में सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया और फाइनल में जगह बनाई। ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीरीज में काफी अच्छा रहा और वो रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।
ऋषभ पंत ने 4 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 54 की औसत से 270 रन बनाए। इस बीच ऋषभ पंत ने दो अर्धशतक और एक शतक भी लगाया। पंत का सीरीज में सर्वाधिक स्कोर 101 रन, जोकि उन्होंने अहमदाबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट में बहुत ही मुश्किल स्थिति में लगाया था। बतौर कीपर इस सीरीज में पंत ने 8 कैच और 5 स्टंपिंग भी किए। ऋषभ पंत को आखिरी टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।