IPL 2023 से बाहर हुए ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगा बड़ा झटका

ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से हुए बाहर
ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से हुए बाहर

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत का अभी भी इलाज चल रहा है और टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने जानकारी दी है कि अब पंत आईपीएल के आगामी सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनके बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।

Ad

दरअसल ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी और उसमें आग भी लग गई थी। इसमें पंत काफी चोटिल हो गए थे और इस वक्त मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। यही वजह है कि पंत अब आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति से दिल्ली कैपिटल्स को होगा नुकसान - सौरव गांगुली

सौरव गांगुली को हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि पंत अब आईपीएल के इस सीजन नहीं खेल पाएंगे। स्पोर्ट्स टुडे पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

ऋषभ पंत आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। टीम के लिए ये शानदार आईपीएल रहेगा और हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऋषभ पंत के ना होने का असर टीम पर जरूर पड़ेगा।

वहीं इससे पहले ये भी खबरें आई थीं कि ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं एक खबर ये भी है कि सरफराज खान आगामी सीजन में विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत को आईपीएल 2021 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे थे। हालांकि दिल्ली की टीम क्वालीफायर मैच में केकेआर से हार गई थी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications