ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भारतीय क्रिकेटर की वाइफ ने लुटाया प्यार, कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

ईशा नेग
ईशा नेगी और मेहा पटेल की तस्वीर (photo credit: instagram/meha2026,,ishanegi_)

Axar Patel Wife Wish Isha Negi On Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत क्रिकेट के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऋषभ पंत का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ईशा नेगी के साथ जोड़ा जाता है। सोशल मीडिया पर खबरे हैं कि ऋषभ पंत और ईशा नेगी एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं आज का दिन ऋषभ पंत के लिए काफी खास है। आज पंत की रुमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी का बर्थडे है। दोस्तों के साथ- साथ मशहूर क्रिकेटर की वाइफ ने ईशा नेगी को बर्थडे विश किया है। आपको बताते हैं कौन है वह।

Ad

मशहूर क्रिकेटर की वाइफ ने ईशा नेगी को किया बर्थडे विश

ईशा नेगी का जन्म 20 फरवरी, 1997 को देहरादून में हुआ। ईशा के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं। ईशा नेगी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल हैं। ईशा नेगी आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके तमाम दोस्तों ने जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। इसी कड़ी में मशहूर क्रिकेट अक्षर पटेल की वाइफ मेहा पटेल ने ईशा नेगी को जन्मदिन की ढेरो बधाईयां दी हैं। मेहा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी और ईशा नेगी की तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्ट को ईशा नेगी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है।

ईशा नेगी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/ishanegi_)
ईशा नेगी ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी (photo credit: instagram/ishanegi_)

बेहद स्टाइलिश हैं ईशा नेगी

आपको बता दें कि ईशा नेगी और ऋषभ पंत दोनों देहरादून की रहने वाले हैं। ईशा नेगी ने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल में पढ़ाई की है। शुरुआती पढ़ाई के बाद ईशा नेगी नेत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश में ऑनर्स किया है। ईशा दिखने में बेहद स्टाइलिश हैं। वह पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। ईशा नेगी अक्सर ऋषभ पंत की पोस्ट पर रिप्लाई करती रहती हैं।

ईशा नेगी से पहले उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में रहती थी। लेकिन कहा जाता है कि उर्वशी भारतीय क्रिकेटर से बात करना चाहती थीं, लेकिन पंत ने उनका फोन नहीं उठाया था। बाद में उर्वशी ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। उर्वशी रौतेला के बयान आज भी सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications