ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स करेगी रिलीज! भारतीय विकेटकीपर के ट्वीट से मचा बवाल

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

Rishabh Pant Viral Tweet On IPL 2025 Mega Auction: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जहां इन दिनों अपनी शानदार वापसी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं लगातार कुछ दिनों से ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि पंत को आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स रिटेन करेगी या रिलीज। मगर शुक्रवार देर रात पंत ने आईपीएल मेगा ऑक्शन से जुड़ा एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद बवाल मच गया। उन्होंने ऐसा कुछ लिखा जिसके बाद उनके फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए भविष्य में खेलने पर भी सवाल उठने लगे।

Ad

ऋषभ पंत के ट्वीट से मच गई हलचल

ऋषभ पंत ने देर रात ट्विटर पर कुछ ऐसा लिख दिया जिससे फैंस के मन में कई सवाल खड़े हो गए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,‘अगर मैं ऑक्शन में गया तो मैं खरीदा जाऊंगा तो कितने में या फिर अनसोल्ड रहूंगा?’ पंत के अचानक इस पोस्ट से सभी के मन में हलचल मच गई और सब एक बार फिर सोचने लगे कि क्या वह दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी लगातार ऐसी बातें हो रही थीं कि पंत को डीसी रिलीज कर देगी। इतना ही नहीं यह तक कहा जा रहा था कई बड़ी टीमें उनको खरीद सकती हैं।

Ad

कौन सी टीमें लगा सकती हैं दांव?

आपको बता दें कि ऋषभ पंत कप्तान के साथ–साथ इतने अहम खिलाड़ी हैं जिन्हें हर फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ना चाहेगी। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस, आरसीबी और सीएसके जैसी बड़ी टीमें भी शामिल हैं जो भारतीय विकेटकीपर के ऊपर बोली लगा सकती हैं। पंत एक उपयोगी बल्लेबाज के साथ कप्तानी का अनुभव रखने वाले खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनके लिए ऑक्शन में टीमें अपनी तिजोरी खोल सकती हैं।

दिल्ली कैपिटल्स से है पुराना रिश्ता

ऋषभ पंत लगातार 2016 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं वह लगातार दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए ही खेलते नजर आए हैं। वह उस वक्त से टीम के साथ हैं जब वो दिल्ली डेयरडेविल्स थी। उसके बाद 2020 में अचानक जब कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हुए तो पंत को कप्तानी मिली और टीम रनर अप बन गई। इसके बाद से पंत टीम के रेगुलर कप्तान हैं। सिवाय 2023 सीजन के जब एक्सीडेंट के बाद वे करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर थे। पंत ने आईपीएल में कुल 111 मैच खेलते हुए 3284 रन बनाए हैं। उनके नाम 18 अर्धशतक और एक शतक दर्ज है। अब देखना होगा उनका दिल्ली के साथ चला आ रहा यह सालों पुराना रिश्ता बरकरार रहता है या फिर यह रिश्ता अब टूट जायेगा।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications