ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स का छोड़ दिया साथ! IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले उठाया बड़ा कदम

Neeraj
दिल्ली के कप्तान हैं पंत (Photo Credit- X/@RishabhPant17)
दिल्ली के कप्तान हैं पंत (Photo Credit- X/@RishabhPant17)

Rishabh Pant unfollowed Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम में सभवतः सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। अब तक दिल्ली की ओर से किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा रहा है इसकी रिपोर्ट्स तक पक्के तौर पर सामने नहीं आ सकी हैं। दिल्ली का मैनेजमेंट भी इस बार बदला हुआ है और अब एक बड़ी खबर सामने आ गई है। रिटेंशन लिस्ट जारी होने के लगभग नौ दिन पहले अब पंत ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली को अनफॉलो कर दिया है। पंत द्वारा दिल्ली को अनफॉलो किया जाना एक बड़ा संकेत है कि उनके और टीम के बीच सबकुछ फिलहाल सही नहीं चल रहा है। इंस्टाग्राम पर पंत ने टीम को अनफॉलो कर रखा है।

हाल ही में पंत ने किया था एक चौंकाने वाला X पोस्ट

पंत ने हाल ही में X अकाउंट पर एक चौंकाने वाला पोस्ट किया था जिसके बाद भी खूब चर्चा हुई थी। 12 अक्टूबर को देर रात में पंत ने पोस्ट करते हुए लिखा था, "अगर मैं नीलामी में जाता हूं तो क्या मैं बिकूंगा या नहीं और अगर बिका तो कितने में बिकूंगा?" पंत की इस पोस्ट पर भी खूब संभावनाएं व्यक्त की गई थीं।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के तुरंत बाद पंत दुबई गए थे। वहां पर वह GMR ग्रुप के दिल्ली के सह-मालिक से मिले भी थे। 2025 और 2026 में GMR ग्रुप ही दिल्ली की पुरुष टीम को मैनेज कर रही है।

मैनेजमेंट में बदलाव का है असर?

JSW और GMR ग्रुप में सहमति बनी है कि दोनों दो-दो साल टीम चलाएंगे। GMR की बारी आने पर टीम में बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। टीम का मुख्य कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बदला जा चुका है। हेमंग बदानी को हेड कोच बनाया गया है और साथ ही वेणुगोपाल राव को भी सौरव गांगुली की जगह दे दी गई है। गांगुली अगले दो सीजन दिल्ली की पुरुष टीम के साथ नहीं दिखेंगे।

इस नई सहमति में केवल नीलामी और कप्तान नियुक्त करने में ही दोनों ग्रुप साथ में आएंगे। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कप्तानी पर दोनों ग्रुपों की सहमति नहीं बन पा रही है। शायद यही वजह है कि पंत का मामला लगातार उलझता जा रहा है।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications