'नहीं जानता वो क्रिकेटर...;' रियान पराग से बवाल के बाद Maxtern ने किया पोस्ट, अनन्या पांडे और सारा अली खान का किया जिक्र

रियान पराग (Photo Credit - IPLT20/@SonuGup90911518)
रियान पराग (Photo Credit - IPLT20/@SonuGup90911518)

Youtuber Maxtern Reply On Riyan Parag Controversy : रियान पराग से सोशल मीडिया पर विवाद के बाद यू-ट्यूबर मैक्सटर्न ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले नहीं पता था कि रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं और जब उन्होंने उनसे बदतमीजी से बात की तब उन्होंने भी उसी तरह से बात की। मैक्सटर्न ने कहा कि लोगों का ये सोचना गलत है कि मैंने पूरी भारतीय क्रिकेट टीम का अपमान किया है। सिर्फ एक खिलाड़ी पूरे भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

Ad

दरअसल मैक्सटर्न ने रियान पराग को टैग करते हुए अनन्या पांडे और सारा अली खान का एक वीडियो शेयर किया था। इस पर रियान पराग गुस्सा हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी मैक्सटर्न से कहासुनी हो गई। मैक्सटर्न ने अनंत अंबानी के शादी समारोह का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनन्या और सारा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वो रियान पराग को इस वीडियो में टैग कर देते हैं और कहते हैं देख भाई इसको। ये चीज रियान पराग को पसंद नहीं आती है और वो मैक्सटर्न को सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं। यहां पर दोनों की बीच विवाद हो जाता है और रियान पराग फिर मैक्सटर्न को ब्लॉक कर देते हैं।

Ad

रियान पराग पूरी भारतीय टीम नहीं हैं - मैक्सटर्न

इस पूरे मामले को लेकर फैंस ने मैक्सटर्न की सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी। उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। इसी वजह से उन्होंने ट्वीट करके पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। मैक्सटर्न ने कहा,

मुझे नहीं पता था कि एक शख्स जो बनियान और शॉर्ट्स में बैठकर अनन्या पांडे हॉट वीडियो सर्च कर रहा है वो एक क्रिकेटर है (मीम्स की वजह से मैं उन्हें स्ट्रीमर के तौर पर जानता था)। मैंने एक इमोजी जिसमें औरी, सारा और अनन्या के साथ डांस कर रहे हैं उस पर हंसते हुए इमोजी के साथ कमेंट किया। इसके बाद रियान पराग ने मुझे डीएम किया और 'तू' शब्द का प्रयोग किया। इसी वजह से मैंने भी उनसे उसी लहजे में बात की। इसी वजह से लोगों को लग रहा है कि मैंने भारतीय क्रिकेट का अपमान किया है। एक टीम कई लोगों से बनी होती है। सिर्फ एक शख्स पूरी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा होता है। इसलिए अगर कोई इंसान कूल बनने की कोशिश करता है और उसके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाता है तो फिर ये केवल उसके लिए है और ना कि पूरी टीम के लिए है। मेरा कैरेक्टर सिंपल है। मैं कभी किसी को गाली नहीं देता हूं। मैं इंडियन क्रिकेट की काफी इज्जत करता हूं। इसलिए सिर्फ एक शख्स के आधार पर पूरी टीम को मत समेटिए, जब तक वो विराट कोहली और एम एस धोनी जैसा दिग्गज ना हो।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications