रियान पराग के परिवार से जुड़ा नया मेहमान, RR के स्टार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट 

Neeraj
2025 IPL - Rajasthan Royals v
2025 IPL - Rajasthan Royals v's Lucknow Super Giants - Source: Getty

Riyan Parag adopts a street dog: भारतीय युवा ऑलराउंडर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग चर्चा में हैं। इस चर्चा का विषय एक कुत्ता है। पराग ने एक गली के एक कुत्ते को गोद लिया है जिसका नाम 'जनम' है। इतना ही नहीं उन्होंने जनम की पूरी देखभाल और इलाज की जिम्मेदारी ली है। ये भावुक घोषणा रियान पराग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की जिसमें उन्होंने इस पालतू कुत्ते की पूरी कहानी भी बताई है।

Ad
Ad

इसके साथ ही उन्होंने एनिमल रेस्क्यू करने वाली मानवी राय का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने जनम के भविष्य की जिम्मेदारी उन पर भरोसे के साथ सौंपी है। रियान पगग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,

"21 जुलाई को दोबारा जन्म लिया — और अब, आधिकारिक रूप से मेरा बेटा। मई 2025 में मानवी को आधी रात एक कॉल आया। एक कुत्ता गंभीर हालत में मिला था। उसके शरीर के साथ-साथ नाक, मुंह यहां तक कि सांस की नली में भी कीड़े पड़े थे। वो जिंदा था, लेकिन बस जैसे-तैसे। एक हफ्ता और… और शायद वो बच नहीं पाता। लेकिन मानवी राय, जो सच में एक एनिमल वॉरियर हैं, उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने उस जानवर को जिंदगी की एक और वजह दी।"
"उन्होंने उसका नाम रखा 'जनम' क्योंकि उस रात उसका दोबारा जन्म हुआ था। आज, जनम अपने नाम पर प्रतिक्रिया देता है। उसकी आंखें बच गईं। उसकी हिम्मत गजब की है। हर दिन, वो उम्मीद से आगे बढ़ रहा है। अभी उसका सफर लंबा है। कई सर्जरी और छह महीने की देखभाल अभी बाकी है। इसलिए मैंने उसे गोद लिया है और उसकी पूरी रिकवरी को स्पॉन्सर किया है। हालांकि मेरी व्यस्तता के कारण मैं उसे अपने घर नहीं ला पाऊंगा, लेकिन जनम को वो सारा प्यार और देखभाल मिलेगी जिसका वो हकदार है। 'जनम, अब तुम मेरे परिवार का हिस्सा हो' और मानवी उसे बचाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मुझ पर भरोसा करने के लिए कि मैं उसकी कहानी का एक हिस्सा बन सकूं।

क्रिकेट से अलग रियान पराग

फिटनेस के लिए जुनून और ट्रेनिंग में वर्कहॉर्स माने जाने वाले रियान पराग अक्सर अनुशासन, प्रतिबद्धता और उस मेहनत की बात करते हैं जो बिना किसी शोरगुल की जाती है। लेकिन मैदान के बाहर उनका यह कदम दिखाता है कि उनकी शख्सियत सिर्फ छक्के मारने या जिम में पसीना बहाने से कहीं ज्यादा गहराई रखती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications